फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक्की हत्याकांड: बेडरूम, रसोई और आंगन... जले कपड़े से थिनर की बोतल और लाइटर तक; इन बिंदुओं से सुलझेगी कहानी

Mon, 01 Sep 2025 12:11 PM IST
शाहरुख खान मोहम्मद बिलाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
मोहम्मद बिलाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Sep 2025 12:11 PM IST
सार

निक्की हत्याकांड की गुत्थी अब फॉरेंसिक रिपोर्ट और बयानों से सुलझेगी। एफएसएल (फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) रिपोर्ट तय करेगी कि आग लगाई गई थी या आकस्मिक रूप से लगी थी। आरोपी विपिन के बेडरूम की दरवाजे-खिड़की की स्थिति भी जांच का हिस्सा है।

विज्ञापन
Nikki murder case New Update mystery will be solved by forensic report and statements
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली के सिरसा गांव की निक्की हत्याकांड की गुत्थी फॉरेंसिक रिपोर्ट, डिजिटल सबूत और गवाहों के बयानों से सुलझेगी। पुलिस की टीम इन बिंदुओं पर जांच कर रही है। निठारी केस और आरुषि हत्याकांड से सबक लेते हुए पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है।


मामले की जांच कर रही टीम के मुताबिक, घटनास्थल का निरीक्षण सबसे अहम है। बिस्तर, रसोई, गैस चूल्हा और आंगन का बारीकी से मुआयना किया जा रहा है। घर से मिट्टी का नमूना, जले कपड़े, थिनर की बोतल और लाइटर भी अहम हैं। 
 
Nikki murder case New Update mystery will be solved by forensic report and statements
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
एफएसएल (फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) रिपोर्ट तय करेगी कि आग लगाई गई थी या आकस्मिक रूप से लगी थी। आरोपी विपिन के बेडरूम की दरवाजे-खिड़की की स्थिति भी जांच का हिस्सा है। 

 
Nikki murder case New Update mystery will be solved by forensic report and statements
घर के नीचे पति विपिन और अन्य - फोटो : वीडियो ग्रैब
बेहद महत्वपूर्ण हैं सीसीटीवी फुटेज
केस में सीसीटीवी फुटेज बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि घटना के वक्त आरोपी सच में बाहर थे या नहीं। साथ ही फुटेज के टाइम और तकनीकी एंगल से छेड़छाड़ की संभावना की भी जांच हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki murder case New Update mystery will be solved by forensic report and statements
Nikki Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों और सबसे पहले मौके पर पहुंचे लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। चीख-पुकार सुनी गई थी या नहीं? कोई भागता दिखा या नहीं? यह सब गवाहों से साफ होगा।

 
विज्ञापन
Nikki murder case New Update mystery will be solved by forensic report and statements
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉक्टर की मौजूदगी में दर्ज किया गया बयान
निक्की का मरणासन्न बयान (डाइंग डिक्लेरेशन) भी पुलिस के लिए अहम साबित हो सकता है इसलिए डॉक्टर की मौजूदगी में दर्ज किया गया बयान महत्वपूर्ण है। इसके अलावा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह तय होगा कि मौत हत्या से हुई या आत्महत्या थी या दुर्घटना। इसलिए पुलिस सभी का गहनता से विश्लेषण कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed