फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक्की हत्याकांड में नया ट्विस्ट: सिलिंडर फटने से झुलसी थी निक्की? अस्पताल से आए मेमो में बताई थी ये वजह

Tue, 26 Aug 2025 02:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Aug 2025 02:31 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में निक्की मौत मामले में आरोपी विपिन के चचेरे भाई और पड़ोस में रहने वाले देवेंद्र का कहना है कि निक्की ने पहले कहा था कि वह सिलिंडर ब्लास्ट में जली है। अस्पताल से आए मेमो में भी सिलिंडर ब्लास्ट में झुलसने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
Nikki murder case Greater Noida cause of burn was stated to be explosion of cylinder memo issued by hospital
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के सिरासा गांव में हुए निक्की हत्याकांड के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। दावा है कि निक्की भाटी को पति विपिन ने दहेज के लिए पहले पीटा, फिर आग लगा दी। जिस दिन घटना हुई, उस दिन यानि कि 21 अगस्त को निक्की को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां परिजनों ने जलने की वजह सिलिंडर का फटना बताया था। अस्पताल की तरफ से भी मेमो में जलने का कारण सिलिंडर का फटना बताया गया था। अब पुलिस अस्पताल में डॉक्टरों का भी बयान दर्ज करेगी।


वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं। सभी तथ्यों का मिलान किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज का समय और कंचन की ओर साझा की गई घटना का समय मेल खाता है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। 
 
Nikki murder case Greater Noida cause of burn was stated to be explosion of cylinder memo issued by hospital
निक्की को आग लगाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
मेमो थी सिलिंडर फटने की बात
उधर, फुटेज में दिखाई दे रहे व्यक्ति विपिन ही हैं या कोई और इसकी पुष्टि जांच के बाद की जाएगी। साथ ही अस्पताल के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है। पुलिस को फोर्टिस अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ था जिसमें सिलिंडर फटने की बात थी। लेकिन आरोपी के घर में जांच के दौरान सिलिंडर फटने की बात के सबूत नहीं मिले थे। सिर्फ जलने वाला थिनर मिला था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
Nikki murder case Greater Noida cause of burn was stated to be explosion of cylinder memo issued by hospital
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
'निक्की ने पहले कहा था कि वह सिलिंडर ब्लास्ट में जली है'
दरअसल, आरोपी विपिन के चचेरे भाई और पड़ोस में रहने वाले देवेंद्र का कहना है कि निक्की ने पहले कहा था कि वह सिलिंडर ब्लास्ट में जली है। घटना के दिन अचानक उन्होंने विपिन को शोर मचाते हुए सुना कि निक्की को तुरंत अस्पताल ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki murder case Greater Noida cause of burn was stated to be explosion of cylinder memo issued by hospital
घर के नीचे पति विपिन और अन्य - फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके बाद हड़कंप मच गया और सभी लोग चिल्लाने लगे कि निक्की आग से झुलस गई है। अगर सीसीटीवी फुटेज देखेंगे तो पाएंगे कि जैसे ही विपिन ने शोर मचाया वह अपनी दुकान से बाहर आए। उन्होंने अपनी दुकान बंद की और तुरंत गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। उन्होंने चाचा-चाची सतवीर और दया के साथ मिलकर निक्की को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
Nikki murder case Greater Noida cause of burn was stated to be explosion of cylinder memo issued by hospital
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निक्की ने डॉक्टर को भी सिलिंडर ब्लास्ट की बताई थी बात
रास्ते में निक्की कह रही थी कि सिलिंडर फट गया है। वह लगातार पानी मांग रही थी और कह रही थी कि उसे सांस नहीं आ रही। उन्होंने उसे फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने डॉक्टर को भी सिलिंडर ब्लास्ट की बात बताई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed