फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikki Murder Case: एक और नया खुलासा... बंद थे घटना के समय विपिन के घर लगे CCTV कैमरे; फर्श पर लगा मिला बिस्तर

Wed, 27 Aug 2025 03:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Aug 2025 03:44 PM IST
सार

निक्की हत्याकांड में एक और जानकारी सामने आई है। घटना के समय आरोपी विपिन के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। आरोपियों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए सीडीआर निकलवाई गई है।

विज्ञापन
Nikki Murder Case CCTV cameras installed at house of accused Vipin were switched off at time of incident
Nikki Murder Case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की भाटी हत्याकांड मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि आरोपी विपिन के घर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से चार कैमरे घर के बाहर व चार दोमंजिला घर में लगे हैं लेकिन घटना के समय सभी कैमरे बंद थे।


वहीं, 21 अगस्त की शाम को फोर्टिस अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ था जिसमें निक्की को अस्पताल ले जाने वाले लोगों ने सिलिंडर फटने से झुलसने की बात लिखवाई थी। फोर्टिस से तुरंत ही महिला को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था जहां रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद निक्की के परिजन शव को दादरी स्थित रूपवास गांव ले गए थे। बाद में शव को सिरसा गांव लाया गया था। यहां 22 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे निक्की का अंतिम संस्कार हुआ।
Nikki Murder Case CCTV cameras installed at house of accused Vipin were switched off at time of incident
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
अंतिम संस्कार में मायके पक्ष के अलावा आरोपी ससुर सतवीर, जेठ रोहित, विपिन के चाचा और ताऊ आदि शामिल हुए थे। निक्की के ससुर ने ही चिता को मुखाग्नि दी थी। इस दौरान निक्की का बेटा भी मौजूद था। सास महिला होने से अंतिम संस्कार के लिए नहीं गई थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें निक्की के ससुर को मुखाग्नि देते हुए देखा जा सकता है।

Nikki Murder Case CCTV cameras installed at house of accused Vipin were switched off at time of incident
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
22 अगस्त की दोपहर 12:40 बजे बहन कंचन ने विपिन, सतवीर, सास दयावती और अपने पति रोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी गायब हो गए थे। 
दहेज उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत नहीं होने पर आरोपी घर पर ताला लगाकर क्यों चले गए थे। घटनास्थल, फोर्टिस अस्पताल, अंतिम संस्कार स्थल पर आरोपियों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से सीडीआर निकलवाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Murder Case CCTV cameras installed at house of accused Vipin were switched off at time of incident
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अभी कस्टडी रिमांड पर लेने का कोई इरादा नहीं है और न ही सीन रीक्रिएट किया जाएगा। हालांकि, जरूरत पड़ने पर जांच अधिकारी जेल पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
Nikki Murder Case CCTV cameras installed at house of accused Vipin were switched off at time of incident
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
थिनर की खाली बोतल और लाइटर मिला था
पुलिस का कहना है कि मौके पर सिलिंडर फटने से जुड़ी कोई चीज नहीं मिली। घटनास्थल से सिर्फ थिनर की खाली बोतल और लाइटर मिला था। इसे फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है। पुलिस को आरोपी के कमरे में बिस्तर फर्श पर लगा मिला था। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों के बीच घटना से पहले विवाद हुआ था। यही कारण था कि दोनों में से कोई एक फर्श पर सोता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed