फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक्की हत्याकांड: पति के बाद सास भी हुई गिरफ्तार, बुर्का पहनकर घायल बेटे से मिलने आई थी अस्पताल

Sun, 24 Aug 2025 07:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 24 Aug 2025 07:30 PM IST
सार

निक्की की सास दयावती जिम्स अस्पताल में घायल बेटे से मिलने के लिए आई थी। पुलिस ने उसे जिम्स अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Nikki murder case After husband mother-in-law also arrested she come to hospital to meet injured son
निक्की की सास गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मुठभेड़ में घायल आरोपी पति विपिन के बाद अब उसकी मां दयावती को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दया अपने घायल बेटे से मिलने जिम्स अस्पताल पहुंची थी, जहां से उसे हिरासत में लिया गया।

Nikki murder case After husband mother-in-law also arrested she come to hospital to meet injured son
सास दया - फोटो : अमर उजाला

जिम्स अस्पताल से हुई गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, कासना पुलिस ने रविवार को जिम्स अस्पताल के बाहर से दया को पकड़ा। आरोपी महिला घूंघट और बुर्का डालकर अपने घायल बेटे विपिन से मिलने आई थी। इसी दौरान पुलिस को शक हुआ और पूछताछ में उसकी पहचान की पुष्टि हुई। इसके बाद तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 

Nikki murder case After husband mother-in-law also arrested she come to hospital to meet injured son
आरोपी विपिन भाटी - फोटो : X @ANI

मुठभेड़ में घायल हुआ था आरोपी विपिन
बता दें कि इससे पहले रविवार को सिरसा चौराहे के पास पुलिस और विपिन के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki murder case After husband mother-in-law also arrested she come to hospital to meet injured son
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दहेज हत्या का गंभीर आरोप
विपिन पर अपनी पत्नी निक्की की हत्या का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दहेज की मांग और घरेलू विवाद को लेकर निक्की पर लगातार दबाव डालता था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई थी।

विज्ञापन
Nikki murder case After husband mother-in-law also arrested she come to hospital to meet injured son
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस की सख्त कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आरोपी और उसके परिजनों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य आरोपी के बाद अब उसकी मां की गिरफ्तारी यह संकेत है कि पुलिस केस को मजबूती से कोर्ट तक ले जाएगी। आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed