फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक्की हत्याकांड: एनकाउंटर के बाद भी कम नहीं हुई पति विपिन की अकड़, बयान सुन खौल जाएगा खून; Video

Sun, 24 Aug 2025 06:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 24 Aug 2025 06:41 PM IST
सार

अस्पताल में भर्ती विपिन भाटी ने सफाई देते हुए कहा कि उसने निक्की की हत्या नहीं की। उसके अनुसार, "मैंने कुछ नहीं किया, वो खुद आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी में लड़ाई होना कोई नई बात नहीं है..."

विज्ञापन
Nikki murder case After encounter husband said I have no regrets about my wife death
निक्की हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड का मुख्य आरोपी और मृतका का पति, विपिन, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस और आरोपी के बीच यह मुठभेड़ सिरसा चौराहे के पास हुई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि विपिन हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था।

Nikki murder case After encounter husband said I have no regrets about my wife death
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला

'पति-पत्नी में लड़ाई कोई नई बात नहीं'
इधर, अस्पताल में भर्ती विपिन भाटी ने सफाई देते हुए कहा कि उसने निक्की की हत्या नहीं की। उसके अनुसार, "मैंने कुछ नहीं किया, वो खुद आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी में लड़ाई होना कोई नई बात नहीं है..."

Nikki murder case After encounter husband said I have no regrets about my wife death
आरोपी विपिन भाटी - फोटो : X @ANI

अस्पताल में भर्ती किया गया विपिन
थाना कासना पुलिस आरोपी पति विपिन भाटी को हिरासत में लेकर घटना में इस्तेमाल ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। आरोपी उपनिरीक्षक से पिस्टल छीनकर भागा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी में फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में विपिन भाटी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki murder case After encounter husband said I have no regrets about my wife death
निक्की को आग लगाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला

यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के कासना कोतवाली इलाके के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की क्रूरता से हत्या कर दी गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बर्बरता से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दिल दहलाने वाली घटना के बाद मृतका महिला की बहन और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Nikki murder case After encounter husband said I have no regrets about my wife death
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ससुराल वालों ने मांगे थे 35 लाख रुपये
रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और उसके भाई विपिन से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की मांग करने लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed