फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत चुनाव: शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी ने क्यों कहा- ‘ये कुल्हाड़ी हमारे लिए नहीं, वर्ष 2022 इसका उत्तर देगा’

Tue, 04 May 2021 09:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 04 May 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr syana violence accuse yogesh raj win panchayat election inspector subodh wife angry from up government post viral
रजनी सिंह ने योगेश की जीत पर जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
गोकशी के बाद बुलंदशहर के स्याना में हुई हिंसा के आरोपी योगेश राज के पंचायत चुनाव जीतने के बाद शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की पत्नी रजनी सिंह ने मुखरता से सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार किया है। रजनी ने योगेश के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल उठाती फेसबुक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है ‘यह कुल्हाड़ी हमारे लिए नहीं शासन ने अपनी गर्दन के लिए चयन की है, 2022 इसका उत्तर अवश्य देगा।'
Bulandshahr syana violence accuse yogesh raj win panchayat election inspector subodh wife angry from up government post viral
रजनी सिंह ने लिखा ये पोस्ट - फोटो : फेसबुक

बता दें कि रजनी सिंह और उनका बेटा कोरोना से पीड़ित है और होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। दरअसल, वर्ष 2018 में गोकशी को लेकर बुलंदशहर के स्याना में जमकर बवाल और हिंसा हुई थी। सूचना पर इंस्पेक्टर सुबोध स्थिति को नियंत्रण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनको गोली मार दी गई थी। हिंसा मामले में योगेश का नाम भी आया था। योगेश एक हिंदू संगठन से जुड़ा था। उसे जेल भी भेजा गया था, लेकिन बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया।

Bulandshahr syana violence accuse yogesh raj win panchayat election inspector subodh wife angry from up government post viral
योगेश राज - फोटो : अमर उजाला

लिखा.. आज दो मिनट का मौन धारण कर रही हूं
सरकार आज एक शहीद की आत्मा बहुत रोई होगी। हां, क्यूं नहीं रोये.. जिसने स्याना क्षेत्र के कई इंसानों की जान बचाने के लिए अपने सर को नष्ट करवा दिया हो। उस क्षेत्र की जनता ने दिखा दिया कि वो लोग इस लायक नहीं हैं। आज दो मिनट का मौन धारण कर रहीं हूं उस शासन के लिए जो मेरी निगाहों में मर चुका है। मैं मौन धारण कर रहीं हूं, उस प्रशासन के लिए जिसमें कुछ लोग इतने भूखे हैं कि पेट के लिए कुछ भी कर सकते हैं।  मैं और मेरा परिवार 50 लाख रुपये में बिकने वाले इंसान नहीं हैं। सरकार अपना दिया हुआ पैसा वापस ले ले। बदले में हत्यारे का सर अपने हाथों से हमें सौंप दे। दिल भी रोया आत्मा भी रोई। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह आप अमर थे और रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr syana violence accuse yogesh raj win panchayat election inspector subodh wife angry from up government post viral
yogi meets inspector subodh family - फोटो : ani
सीएम को लिखूंगी पत्र : रजनी सिंह
रजनी सिंह ने कहा कि मुझे योगेश के चुनाव लड़ने की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। सोशल मीडिया पर चुनाव जीतने की पोस्ट देखने के बाद ही उन्हें इसका पता चला है, लेकिन वह इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखेंगी। वह जानना चाहती हैं कि संगीन केस के आरोपी को चुनाव लड़ने की अनुमति किस आधार पर और क्यों दी गई?
विज्ञापन
Bulandshahr syana violence accuse yogesh raj win panchayat election inspector subodh wife angry from up government post viral
yogi meets inspector subodh family - फोटो : ani
बताया गया है कि योगेश राज ने इस बार बुलंदशहर के वार्ड नंबर तीन से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा। सोशल मीडिया पर जैसे ही योगेश राज की जीत की खबरें वायरल हुईं। कई लोग इंस्पेक्टर की हत्या में नामजद होने के बावजूद योगेश राज के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल उठाने लगे। इसकी जानकारी मंगलवार को रजनी सिंह को हुई तो उन्होंने फेसबुक पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अन्य लोग भी इस पर प्रतिक्रिया प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, राजनीति भी शुरू हो गई है। एक सपा नेता ने लिखा है कि वर्ष 2022 में सपा आएगी और इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed