फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किन हालात के चलते फुटपाथ पर पढ़ने को मजूबर हुआ हरेंद्र

Mon, 28 Sep 2015 02:16 PM IST
Updated Mon, 28 Sep 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन

किन हालात के चलते फुटपाथ पर पढ़ने को मजूबर हुआ हरेंद्र

noida boy harendra awarded with 5 lakh by cm akhilesh yadav

हरेंद्र चौहान को अब वजन तौलने की मशीन लेकर फुटपाथ पर नहीं बैठना पड़ेगा। उसे अब अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए सड़क पर बैटने की जरूरत नहीं है। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कक्षा नौवीं के इस छात्र को रवि‌वार को 5 लाख का चेक प्रदान किया है। हरेंद्र के घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि उसे अपनी पढ़ाई के लिए खुद ही कमाना पड़ता है। इसके लिए वो नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के बाहर वजन तौलने की मशीन रखकर वहीं अपनी पढाई भी करता है।

किन हालात के चलते फुटपाथ पर पढ़ने को मजूबर हुआ हरेंद्र

noida boy harendra awarded with 5 lakh by cm akhilesh yadav

हरेंद्र लोगों की नजरों में तब आया जब नोएडा के ही रहने वाले विकास शारदा ने उसकी फोटो खींचकर अपने फेसबुक पर पोस्ट की और वो वायरल हो गई। इसके बाद सीएम ने खुद हरेंद्र को बुलाकर उसे पुरस्कृत किया। इसके बाद तो हरेंद्र के लिए मदद करने वालों की लाइन लग गई है।

किन हालात के चलते फुटपाथ पर पढ़ने को मजूबर हुआ हरेंद्र

noida boy harendra awarded with 5 lakh by cm akhilesh yadav

गौरतलब है कि कई स्वयंसेवी संस्थाए, व्यापारिक घराने, उद्यमी और राजनेता भी हरेंद्र की मदद के लिए सामने आए हैं। एक खेल एनजीओ के संचालक महेंद्र अग्रवाल ने ‌मुंबई से मेल करके पूछा है कि वो इस बच्चे की कैसे मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी पूछा है कि वो किसके नाम से चेक भेज सकते हैं? दिलीप कड़ाकिया ने पु‌णे से हरेंद्र के स्कूल का पता पूछा है ताकि वो हरेंद्र की फीस भर सकें। वहीं सरीन कुरैशी ने बताया कि हरेंद्र की कहानी सुनकर वो रो पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन हालात के चलते फुटपाथ पर पढ़ने को मजूबर हुआ हरेंद्र

noida boy harendra awarded with 5 lakh by cm akhilesh yadav

बता दें कि सीएम अखिलेश के मदद देने से पहले ही हरेंद्र की तस्वीर वायरल हो जाने के बाद कई लोगों ने उसे मदद के लिए प्रस्ताव रखा था। इसमें समाजवादी पार्टी युवा मोर्चा के नोएडा अध्यक्ष आश्रय गुप्ता भी शामिल हैं। आश्रय ने तो हरेंद्र से ये भी वादा लिया कि अब वो मेट्रो स्टेशन के बाहर नहीं बैठेगा। रविवार को आश्रय ने कहा कि वो हरेंद्र की मदद के लिए ‌हमेशा तत्पर रहेगा और उसकी पढ़ाई में उसे मदद करेगा।

विज्ञापन

किन हालात के चलते फुटपाथ पर पढ़ने को मजूबर हुआ हरेंद्र

noida boy harendra awarded with 5 lakh by cm akhilesh yadav

आखिर हमारे बेटे की मेहनत रंग लाई और उसकी वजह से हम लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने पहुंच पाए। यह कहना है कि छात्र हरेंद्र के पिता रामगोपाल सिंह चौहान का। रविवार शाम को अपने बेटे के साथ मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित होकर वापस नोएडा पहुंचे थे। नोएडा पहुंचने के बाद प्रशासन की ओर से पिता-पुत्र को घर छोड़ने से पहले खाना खिलाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed