फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया केसः दोषियों की सुरक्षा पर रोजाना खर्च हो रहे इतने रुपये, कड़ी है निगरानी

Thu, 23 Jan 2020 05:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 23 Jan 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case tihar spending nearly 50 thousand on convicts daily basis
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के चारों दोषियों को 16 जनवरी को फांसीघर से चंद कदम दूर स्थित एक हाई सिक्योरिटी सेल में भेज दिया गया था। चारों दोषियों का नया ठिकाना अब जेल नंबर तीन हो गया है। इससे पहले तक वह अलग-अलग जेल के कसूरी वार्ड में बंद थे। जेल सूत्रों के अनुसार जब से दोषी हाई सिक्योरिटी सेल में भेजे गए हैं, तब से न सिर्फ उनकी सुरक्षा बढ़ी है, बल्कि उस पर होने वाला खर्च भी बढ़ गया है। इस स्टोरी में पढ़ें कि दोषियों पर रोजाना कितने रुपये खर्च हो रहे हैं और किस तरह से हो रही है उनकी सुरक्षा...

Nirbhaya case tihar spending nearly 50 thousand on convicts daily basis
- फोटो : अमर उजाला

जेल सूत्रों के अनुसार चारों दोषियों की सुरक्षा पर इन दिनों जेल प्रशासन के रोजाना लगभग 50 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। हाई सिक्योरिटी सेल में उन पर सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। वहीं हर एक दोषी पर निजी तौर पर दो-दो सुरक्षाकर्मी नजर रख रहे हैं। 

Nirbhaya case tihar spending nearly 50 thousand on convicts daily basis
निर्भया के दोषी अक्षय और विनय - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षाकर्मी चारों दोषियों की तीन शिफ्ट में निगरानी करते हैं। इस तरह कुल 24 सुरक्षाकर्मी इनकी सुरक्षा में तैनात हैं। ये सभी जवान दिल्ली पुलिस या तिहाड़ के नहीं बल्कि तमितनाडु के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya case tihar spending nearly 50 thousand on convicts daily basis
निर्भया के दोषियों को होगी फांसी - फोटो : Amar Ujala

जेल अधिकारियों ने बताया कि दोषी विनय जेल नंबर चार, जबकि अक्षय, पवन और मुकेश जेल नंबर दो में बंद थे। अदालत से फांसी का फरमान जारी होने के बाद दोषियों को जेल नंबर तीन के हाई सिक्योरिटी सेल में भेज दिया गया है। जेल नंबर तीन में ही फांसीघर है। दोषियों को यहां लाने से पहले हाई सिक्योरिटी सेल में मरम्मत और सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा था।

विज्ञापन
Nirbhaya case tihar spending nearly 50 thousand on convicts daily basis
- फोटो : सोशल मीडिया

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 16 जनवरी की दोपहर में दो गाड़ियों में कड़ी सुरक्षा के बीच चारों दोषियों को जेल संख्या तीन में शिफ्ट किया गया। चारों को अलग-अलग सेल में रखा गया है। इनकी निगरानी के लिए तमिलनाडु स्पेशल पुलिस के दो-दो जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों को दोषियों के पास आठ घंटे से ज्यादा रहने की इजाजत नहीं है। इन्हें जिस सेल में रखा गया है उसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी निगरानी के लिए कर्मचारी को तैनात किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed