फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया केस: कुछ अजीब रहा दोषियों का जेल में व्यवहार, एक कमाने में लगा रहा तो एक गुस्सा दिखाने में

Thu, 05 Mar 2020 06:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 05 Mar 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts behavior in jail who is most angry get most punishment who earn more money
निर्भया मामले में आज आ सकता है फैसला

निर्भया केस के दरिंदों का चौथा डेथ वारंट जारी हो चुका है। इन्हें अब 20 मार्च सुबह 5.30 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। इस बार फांसी का टलना भी मुमकिन नहीं है क्योंकि दोषियों के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं जिसकी वजह से अदालत को तीन-तीन बार फांसी की तारीख टालनी पड़ी। इस बीच दोषियों के जेल में व्यवहार से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं। खुलासा हुआ है कि किस दोषी का व्यवहार बीते सात सालों में कैसा रहा, किसे नियम उल्लंघन के लिए सबसे ज्यादा सजा मिली तो किसने कमाए सबसे ज्यादा पैसे...

Nirbhaya Case convicts behavior in jail who is most angry get most punishment who earn more money
- फोटो : अमर उजाला

तिहाड़ जेल में बंद निर्भया के दोषी विनय को जेल में रहते हुए सबसे ज्यादा बार सजा मिली थी। उसके बाद पवन व मुकेश को दंडित किया गया जबकि सबसे कम बार अक्षय को दंडित किया गया है। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल में मारपीट करने व अधिकारियों का आदेश नहीं मानने पर कैदियों को दंडित किया जाता है। बता दें कि विनय ही जेल में सबसे उग्र रहा है। उसने एक फार खुद को फांसी लगाने का प्रयास किया तो एक बार खुद को घायल कर लिया था। एक बार तो उसने पिन निगलने का भी दावा किया था।

Nirbhaya Case convicts behavior in jail who is most angry get most punishment who earn more money
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के दोषियों में विनय सबसे ज्यादा गुस्सैल है। वह जेल में बंद होने के बाद अब तक करीब 11 बार जेल नियमों का उल्लंघन कर चुका है। गलत आचरण को लेकर विनय को 11 बार जेल प्रशासन सजा दे चुका है जबकि पवन को आठ बार, मुकेश को तीन बार और सबसे कम अक्षय को एक बार दंडित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts behavior in jail who is most angry get most punishment who earn more money
nirbhaya gangrape bus - फोटो : अमर उजाला

अक्षय ने जेल में सबसे ज्यादा मेहनताना कमाया 
जेल सूत्रों के मुताबिक अक्षय, पवन और विनय ने जेल में रहते काम भी किया। इसके एवज में उन्हें जेल प्रशासन ने मेहनताना भी दिया है। इनमें अक्षय ने सबसे ज्यादा मेहनताना कमाया। अक्षय ने अब तक 69 हजार, वहीं विनय ने 39 हजार तो पवन से 29 हजार रुपये कमाए हैं। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कैदियों की कमाई को जिस खाते में रखा जाता है, उसे कैदी कल्याण कहा जाता है। दोषियों के कमाए मेहनताना को किसे दिया जाएगा इसका जेल प्रशासन ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि उनका कहना है कि यह फैसला दोषी को लेना है। अगर वह कोई फैसला नहीं लेते हैं तो रकम को उनके परिवार के हवाले कर दी जायेगी।

विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts behavior in jail who is most angry get most punishment who earn more money
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया

मौत का फरमान जारी होने के बाद विनय हुआ बेचैन
 जेल अधिकारी इन दिनों दोषियों की लगातार काउंसलिंग करवा रहे है। जेल अधिकारियों का कहना है कि चारों कुछ बेचैन हैं, हालांकि इनका ध्यान रखा जा रहा है। अब तो रोजाना इनका वजन भी मापा जाएगा जो फांसी में एक बहुत बड़ा कारक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed