फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Mother, distraught over son's murder, demands encounter killing of the accused

नोएडा: 28 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरना, बेटे की हत्या से क्षुब्ध मां ने कहा- आरोपियों का हो एनकाउंटर

Thu, 27 Aug 2026 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2026 03:22 AM IST
सार

मां योगमाया व परिजनों ने 28 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरना दिया।उन्होंने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। 

विज्ञापन
Noida: Mother, distraught over son's murder, demands encounter killing of the accused
धरने पर आयुष के परिजन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठवीं कक्षा के छात्र आयुष शुक्ला उर्फ हैप्पी (13) की हत्या के मामले में दिन भर परिजन आक्रोशित रहे। मां योगमाया व परिजनों ने 28 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरना दिया। उन्होंने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि जब तक बेटे को इंसाफ नहीं मिलेगा, वह शव को नहीं उठने देंगी। उन्होंने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। 

विज्ञापन


धरने के दौरान उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ही उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। देर शाम सांसद डाॅ. महेश शर्मा व पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को समझाया। इसके बाद  बुधवार रात को अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस में आयुष की मां व परिजन जुट गए थे। 
विज्ञापन


बुधवार देर शाम तक योगमाया वहीं धरना दे रही थीं । मंगलवार रात से लेकर बुधवार दिन भर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा चलता रहा। परिवार और समर्थकों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आयुष की मां का कहना है कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई। बेरहमी से उसे मारा गया और शरीर के कई अंग गायब है। उसके इकलौते बेटे को जिसने मारा है। उसका एनकाउंटर हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही योगमाया को पुलिस अधिकारियों ने समझाना शुरू किया और बताया कि तीनों आरोपी बाल अपचारी को संरक्षण में ले लिया गया है। इसके बाद भी वह नहीं मानी और धरने पर बैठी रहीं। इस दौरान कई हिंदु संगठन के लोग भी योगमाया के समर्थन में वहां पहुंच गए। दोपहर बाद कुछ साधु संत भी आ गए। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

3 हजार रुपये के विवाद में हुई हत्या 
पुलिस ने तीनों बाल अपचारियों को अभिरक्षा में ले लिया। दो आरोपियों को मंगलवार और तीसरे को बुधवार को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 16 अगस्त को सेक्टर-54 के जंगल में पैसे के लेनदेन को लेकर आयुष और तीनों बाल अपचारियों के बीच विवाद हुआ था। तीनों ने मिलकर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से दोस्ती थी और 3 हजार रुपये का विवाद था। तीनों बाल अपचारियों ने जन्म दिन पार्टी के नाम पर खरगोश पार्क में बुलाया था। 


 सांसद डाॅ. महेश शर्मा ने परिजनों को समझाया  
बुधवार को धरने पर बैठी मां और उनके परिजनों को समझाने स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. महेश शर्मा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। देर शाम को उन्होंने पीडि़त पक्ष को समझाया और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed