फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया केस: आज से फांसी के दिन तक होंगे ये काम, अंत में लटकाया जाएगा

Thu, 05 Mar 2020 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 05 Mar 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case: all convicts hanging on 20 march in these 14 days tihar will do these works then hang
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के दोषियों का चौथा डेथ वारंट जारी कर दिया गया है। अब दोषी मुकेश, अक्षय, विनय और पवन को 20 मार्च सुबह 5.30 बजे फांसी होगी। पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों के लिए चौथा डेथ वारंट उनके सभी कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद जारी किया है। कहा जा रहा अब दोषियों के पास कोई कानूनी विकल्प नहीं बचा हैं, ऐसे में 20 मार्च को दोषियों को फांसी होना लगभग तय है। हालांकि दोषियों के वकील एपी सिंह ने ये जरूर कहा है कि उनके पास अब भी कानूनी विकल्प हैं जिनका इस्तेमाल वह करेंगे। अगर माना जाए कि 20 मार्च को ही दरिंदों को फांसी होगी तो आज से लेकर 20 तारीख तक तिहाड़ में क्या-क्या होने वाला है, यह हम आपको अपनी इस स्टोरी में बता रहे हैं....
Nirbhaya Case: all convicts hanging on 20 march in these 14 days tihar will do these works then hang
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

अदालत के आदेश की कॉपी गुरुवार(5 मार्च) को चारों दोषियों पवन, मुकेश, विनय और अक्षय को सौंपी जाएगी। चारों तिहाड़ जेल नंबर-3 के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद हैं। इनके डेथ वारंट जारी होने के बाद जेल संख्या-3 की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वैसे तो जेल में पहले से ही सुरक्षा चाक-चौबंद है लेकिन अब से लोगों की गहन जांच के बाद ही उन्हें अंदर आने दिया जाएगा।

Nirbhaya Case: all convicts hanging on 20 march in these 14 days tihar will do these works then hang
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि दोषियों से फिर से उनके परिवार को अंतिम बार मिलने के बारे में पूछा जाएगा। इनको फांसी देने वाले जल्लाद को तिहाड़ जेल भेजने के लिए यूपी के जेल विभाग को एक बार फिर पत्र लिखा जाएगा। पत्र में फांसी की तारीख बताकर जल्लाद को दो दिन पहले भेजने का अनुरोध किया जाएगा। अब जेल के अधिकारी एक बार फिर फांसीघर का निरीक्षण करेंगे और इसकी फिर से साफ-सफाई व जरूरी मम्मत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case: all convicts hanging on 20 march in these 14 days tihar will do these works then hang
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया

दोषियों से उनकी आखिरी इच्छा के तौर पर ये पूछा जाएगा कि वो किससे मिलना चाहते हैं, कोई धर्मग्रंथ पढ़ना चाहते हैं, किसी धर्मगुरू आदि से मिलना चाहते हैं या फिर किसी के नाम वसीयत करना चाहते हैं। फिर वो जैसा कहेंगे उसके हिसाब से तिहाड़ प्रशासन कार्य करेगा।

विज्ञापन
Nirbhaya Case: all convicts hanging on 20 march in these 14 days tihar will do these works then hang
- फोटो : अमर उजाला

सुबह की खामोशी में निर्भया के दोषियों को फांसी दी जाएगी। जेल मैनुअल के मुताबिक सुबह सूर्योदय के बाद ही फांसी देने का रिवाज है। आमतौर पर गर्मियों में सुबह छह बजे और सर्दियों में सात बजे फांसी दी जाती है। हालांकि अदालत ने जो डेथ वारंट जारी किया है उसके अनुसार निर्भया के दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी होगी। फांसी घर लाने से पहले दोषी को सुबह करीब 4 बजे ही नहलाया जाएगा। उसके बाद उन्हें नए कपड़े पहनाए जाएंगे। फिर उन्हें चाय पीने के लिए दिया जाएगा। साथ ही उनसे नाश्ता के बारे में पूछा जाएगा। अगर कोई नाश्ता करना चाहता है तो उसे नाश्ता दिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed