फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya Case: आखिरी बार पिता से मिला दोषी विनय, बोला-पापा एक बार गले तो लगा लो...

Wed, 15 Jan 2020 08:19 AM IST
शाहरुख खान राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Jan 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya case Convicted Vinay met his father for the last time
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
तिहाड़ जेल के कसूरी वार्ड नंबर- 4 में हमेशा की तरह सन्नाटा पसरा था। फांसी की तारीख मुकर्रर होने के बाद इसी वार्ड में निर्भया के सभी गुनहगारों को रखा गया है। मंगलवार दोपहर को जेल कर्मी ने आवाज लगाई कि विनय तुमसे कोई मिलने आया है। अपने सेल में फर्श पर एकांत में बैठा विनय लड़खड़ाते कदम से जेल कर्मी के साथ विजिटर रूम पहुंचता है। पिता को सामने देखते ही वह रो पड़ता है और यही हाल उसके पिता का भी है। 


nirbhaya case Convicted Vinay met his father for the last time
विनय शर्मा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उनकी आंखों से भी आंसू छलक पड़ते हैं। विनय के मुंह से अचानक आवाज निकलती है कि पापा एक बार गले तो लगा लो। लेकिन दोनों एक दूसरे को छू भर पाते हैं। आधे घंटे तक चली मुलाकात के दौरान विनय की आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है और वह लड़खड़ाकर गिरने लगता है जिसे जेल कर्मी थाम लेते हैं।
nirbhaya case Convicted Vinay met his father for the last time
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला
यह दोषी विनय की अपने परिवार से अंतिम मुलाकात थी या नहीं, इस बारे में जेल प्रशासन ने खुलासा नहीं किया है। लेकिन आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 20 जनवरी को निर्भया के चारों गुनहगारों को उनके परिवार से अंतिम बार मिलने का मौका दिया जाएगा। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल मैनुअल के मुताबिक जेल में बंद कैदियों को एक सप्ताह में दो बार परिवार के सदस्यों से मिलने की इजाजत दी जाती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case Convicted Vinay met his father for the last time
पी चिदंबरम से मिलने के लिए कांग्रेस नेता तिहाड़ पहुंचे थे - फोटो : PTI
इसके तहत ही विनय के पिता मंगलवार दोपहर अपने बेटे से मिलने के लिए जेल पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक फांसी की तारीख मुकर्रर हो जाने के बाद विनय जेल में परेशान है। ऐसे में पिता को देखकर विनय अपने आप को रोक नहीं पाया और फूट-फूट कर रोने लगा। बेटे को रोता देख उसके पिता भी अपने आपने पर काबू नहीं रख सके। उनकी आंखों से भी आंसू छलक पड़े। 
विज्ञापन
nirbhaya case Convicted Vinay met his father for the last time
इसी बस में हुई थी हैवानियत - फोटो : अमर उजाला
आधे घंटे की मुलाकात के दौरान पिता ने विनय को ढांढस बंधाया। वहीं, विनय ने पिता से परिवार के सदस्यों का कुशल क्षेम पूछा। मुलाकात की अवधि खत्म होने के बाद जेल कर्मी विनय को लेकर उसके सेल में चले गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed