फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   delhi police arrested swatantra bhardwaj from bulandshahr

पकड़ा गया स्वतंत्र भारद्वाज: दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से किया गिरफ्तार, पकड़ने के लिए बनाया था खास प्लान

Fri, 04 Sep 2026 05:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 04 Sep 2026 05:52 PM IST
सार

पुलिस को उसके बुलंदशहर में होने की इनपुट मिले थे इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम सादे कपड़ों में पहुंची और उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
delhi police arrested swatantra bhardwaj from bulandshahr
स्वतंत्र भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रा नीशु आजाद के पिता से मारपीट करने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस को उसके बुलंदशहर में होने की इनपुट मिले थे इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उसे पकड़ने के लिए खास प्लान बनाया और सभी लोग सादे कपड़ों में पहुंचे और उसे दबोच लिया। इससे पहले ये खबर भी आ रही थी कि स्वंत्रत भारद्वाज मौके से फरार हो गया है। उसके हेलमेट पहनकर बाइक से भागने की खबर आ रही थी। 

विज्ञापन

रेप की धमकियों से घर से निकलने में लगता था डर
इससे पहले निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर शुक्रवार को दिनभर गहमागहमी रही। इस मामले में पीड़िता निशु आजाद, उनके पिता संजय आजाद, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद, सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और वकील ऋषभ रंजन ने मीडिया से बात की और पुलिस से हुई बातचीत की जानकारी दी।



सीजेपी कार्यकर्ता निशु आजाद ने कहा कि पिछले कई दिनों से आरोपी के समर्थक उन्हें गालियां दे रहे थे और रेप की धमकियां दे रहे थे। निशु ने कहा कि सच बताऊं तो इतने दिनों से जो लोग मुझे गालियां दे रहे थे और रेप की धमकियां दे रहे थे। मैंने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और मुझे उम्मीद है कि पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि इन धमकियों की वजह से उनकी जिंदगी पर गहरा असर पड़ा है। जिस तरह से ये लोग मुझे गालियां दे रहे थे, रेप की धमकियां दे रहे थे और मेरे अश्लील स्टिकर बना रहे थे, उसकी वजह से मुझे घर से बाहर निकलने में भी शर्म आ रही थी। इस घटना की वजह से डर के चलते मैं दो-तीन हफ्ते कॉलेज नहीं गई। और अब जब जाती हूं तो लगता है कि सब मुझे जज कर रहे हैं, बहुत बुरा लगता है। मुझे उम्मीद है कि पुलिस अब कार्रवाई करेगी ताकि मुझे ये सब और न सहना पड़े। अब तक पुलिस जवाब नहीं दे रही थी लेकिन अब दे रही है। तो उम्मीद है कि पुलिस इसी तरह कार्रवाई भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

72 घंटे में दिया था गिरफ्तारी का आश्वासन
निशु के पिता संजय आजाद ने जानकारी दी थी कि दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में कानूनी धाराओं को शामिल करने की हमारी मांग मान ली है। पुलिस ने हमें 72 घंटे का समय दिया है। हमें विश्वास है कि 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमें दिल्ली पुलिस और संविधान पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन

'गुंडे घूम रहे हैं'
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि 72 घंटे के अंदर, हमें पूरा भरोसा है। जो आश्वासन उन्होंने दिया है, हमें भरोसा है कि दिल्ली पुलिस जिसे पूरे देश में एक प्रमुख एजेंसी माना जाता है, वह अपनी प्रतिबद्धता को निभाएगी। जो गुंडे घूम रहे हैं, देश में और देश की राजधानी में इतने खुलेआम घूम रहे हैं, उन्हें इस तरह खुलेआम घूमने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने अभी छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को रद्द कर दिया है। इस समय, अगर आपने दिल्ली पुलिस का हलफनामा पढ़ा है, तो उन्होंने कहा था कि 2,800 हिस्ट्रीशीटर, दुर्दांत अपराधियों की जांच कर उन्हें जेल में डालने की जरूरत है। तो हमने भी कहा, उन्हें जेल में डालो, हमने वो शर्त मान ली। तो क्या स्वतंत्र भारद्वाज जैसे ये गुंडे वे जंतर-मंतर पर आए, क्या दिल्ली पुलिस ने उस समय उनकी पहचान नहीं की? और जब वह आया तो धमकी देते हुए आया, वह निशु को धमकी दे रहा था, और जब वह जंतर-मंतर आया तो उसने वहां इतना जघन्य अपराध किया, हत्या का प्रयास किया। उसके बाद, एफआईआर दर्ज होने के बाद भी दिल्ली पुलिस अभी भी उसे बचा रही है और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। क्या वह उन 2,800 दुर्दांत अपराधियों में से एक नहीं है? तो दिल्ली पुलिस सुप्रीम कोर्ट में एक बात कहती है और यहां बिल्कुल अलग कार्रवाई करती है।

'यह लोकतंत्र और कानून के राज के लिए खतरा'
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उन्होंने इसे प्रोसेस किया है। हम भी कानूनी प्रक्रिया को समझते हैं। उन्होंने कहा कि शाम तक हम इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे और पूरा करेंगे। आप शाम को चेक कर सकते हैं, और अगर नहीं हुआ तो आप हमसे सवाल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि संजय आजाद को 2.5 इंच की दो चोटें आई हैं, सिर में दो अलग-अलग चोटें। ऐसा क्यों हुआ? मुझे यहां क्यों आना पड़ा? इन सभी लोगों को क्यों आना पड़ा? जनता में इतना आक्रोश क्यों दिखा? कहीं न कहीं लगता है कि इसमें मिलीभगत है। जिनके नाम आ रहे हैं, क्या उनकी जांच नहीं हुई? क्या उन्होंने आरोपी को छुड़ाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फोन किया? उनके काम की भी जांच होनी चाहिए। कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह मैं हूं या कोई और। कोई भी कानून से ऊपर या नीचे नहीं है। अगर किसी के अपराध को उसकी ताकत के आधार पर माफ कर दिया जाता है, तो यह लोकतंत्र और कानून के राज के लिए खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed