फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya case: मां आखिरी बार खिलाना चाहती है बेटे को ‘पूड़ी, सब्जी, कचौड़ी’

Thu, 19 Mar 2020 06:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 19 Mar 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case News: convict vinay sharma mother want to feed puri sabji to son for last time
निर्भया केस : विनय शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अदालत में खारिज होती हर एक याचिका के साथ निर्भया के दोषियों की उम्मीद और फांसी के फंदे से उनकी दूरी भी घटती जा रही है। शायद अब दोषियों के परिजनों को भी कहीं यह एहसास हो गया है अब परिवार के बेटों के बचने की कोई उम्मीद नहीं है। इसी को देखते हुए चारों दोषियों में से एक की मां बताया है कि वह बेटे को आखिरी बार क्या खिलाना चाहती हैं। इसे लेकर प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आगे पढ़ें कौन है वो दोषी जिसकी मां ने जताई है बेटे को कुछ खिलाने की इच्छा...



Nirbhaya case News: convict vinay sharma mother want to feed puri sabji to son for last time
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

चारों दोषियों मुकेश, अक्षय, विनय और पवन को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी होनी है। ऐसे में विनय की मां चाहती हैं कि उन्हें आखिरी बार बेटे को पूड़ी, सब्जी और कचौड़ी खिलाने का मौका दिया जाए। जब उनसे उनका नाम पूछा गया तो उन्होंने बताने से मना कर दिया और वह चाहती हैं कि उन्हें लोग सिर्फ 'विनय शर्मा की मां' के नाम से जाना जाए।

Nirbhaya case News: convict vinay sharma mother want to feed puri sabji to son for last time
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

वह लगातार खारिज हो रहे केस से निराश हो चुकी हैं। रविदास कैंप में रहने वाली विनय की मां ने पत्रकार को देखते ही सवाल किया, 'आप कौन हैं? क्या चाहते हैं? अंदर कोई भी नहीं है। मेरे पति काम पर गए हैं। मैं विनय की मां हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya case News: convict vinay sharma mother want to feed puri sabji to son for last time
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया

रविदास कैंप की तंग गलियों में स्थित उनके घर पर हरि राम शर्मा के नाम का नेमप्लेट लगा है। पत्रकार को देख वह बहुत नाराज हो गईं। उन्होंने पूछा, ‘क्या लिखोगे तुम? कुछ होता है तुम्हारे लिखने से? क्या अभी तक तुम्हारे लिखने से कुछ हुआ? अगर भगवान चाहेगा तो वह बच जाएगा।’

विज्ञापन
Nirbhaya case News: convict vinay sharma mother want to feed puri sabji to son for last time
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

विनय की मां ने आगे कहा, ‘सब भगवान की मर्जी है। कोरोना वायरस को देखो। भगवान है जो हर चीज तय करता है कि कौन जिएगा और कौन मरेगा। इंसान के वश की बात नहीं है। न आप और न ही उनके।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed