{"_id":"59b17b664f1c1bf77f8b4d09","slug":"new-delhi-ranchi-rajdhani-express-derailed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पटरी से उतरी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए रेल मंत्री पीयूष गोयल का रेल मंत्रालय का कार्य भार संभालने का तीसरा दिन रेलवे कैलेंडर में बुरा गुजरा। उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली व महाराष्ट्र में एक के बाद तीन रेल हादसे हुए। सुबह करीब 6:15 बजे उत्तर प्रदेश के ओबरा में शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक रांची राजधानी एक्सप्रेस का इंजन व पॉवर कार बेपटरी हो गया। शाम होने से पहले महाराष्ट्र के खंडाला में एक मालगाड़ी के दो डिब्बे ट्रैक से उतर गए।
पटरी से उतरी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक प्रीमियम ट्रेनों में शुमार रांची राजधानी एक्सप्रेस का इंजन और पॉवर कार बृहस्पतिवार दोपहर अचानक पटरी से उतर गए। ट्रेन की रफ्तार कम होने से दूसरे कोच पर इसका असर नहीं पड़ा। रेल हादसे से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के करीब सात प्लेटफार्म बाधित हुए। वाया तिलक ब्रिज गुजरने वाली रेलगाड़ियों को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, छोटी दूरी की कई रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा। इससे दैनिक यात्रियों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा।
पटरी से उतरी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ हादसे के करीब छह घंटे बाद शाम को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन व शिवाजी ब्रिज के के बीच तकनीकी खराबी आ गई। इससे एक बार फिर पूरा रूट बाधित हुआ। सूचना पाकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इससे तत्काल ही राहत व बचाव कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरी से उतरी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड की राजधानी रांची से नई दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11:45 बजे शिवाजी बिज रेलवे स्टेशन क्रास कर रही थी। इस वक्त इसकी रफ्तार करीब पांच किमी/घंटा थी। मिंटो ब्रिज पहुंचने से पहले अचानक ट्रेन का इंजन व पॉवर कार पटरी से उतर गये। इससे रेलवे ट्रैक उखड़ गया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक हादसा होने से रेल प्रशासन ने तत्काल ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पटरी से उतरी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे प्रशासन का कहना है कि हादसे से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर 9-16 तक बाधित रहा। छोटी दूरी की नौ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया, जबकि लंबी दूरी की चार ट्रेढनों को डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, कुछ को बीच में रोक दिया गया। इससे दैनिक मुसाफिरों को काफी परेशानी का सामना पड़ा। रेल अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल इंजन बेपटरी हुआ। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी थी। मौके पर मौजूद इमरान हुसैन नामक व्यक्ति इससे चोटिल हो गया। उसे लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।