Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opportunity to pay old water bills until March

Delhi NCR News: पानी के पुराने बिल जमा करने का मार्च तक मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
एलपीएससी योजना की बढ़ाई गई समयसीमा, 5.61 लाख उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 3,583 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में पानी के पुराने बकाया बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को मार्च तक का अतिरिक्त मौका दिया गया है। दिल्ली जल बोर्ड ने लेट पेमेंट सरचार्ज माफी (एलपीएससी) योजना की समयसीमा बढ़ाकर मार्च कर दी है। इससे उन लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जो वर्षों से लंबित बिल और लगातार बढ़ते सरचार्ज के कारण भुगतान नहीं कर पा रहे थे।
योजना के तहत अब तक 5.61 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभ उठा चुके हैं। जल बोर्ड ने इनके करीब 3,583 करोड़ रुपये का विलंब शुल्क माफ किया है, जबकि पुराने बकाया बिलों के भुगतान से 1,710 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को केवल पानी के बिल की मूल राशि जमा करनी होगी। उस पर लगा पूरा सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा। सरकार ने उपभोक्ताओं से मिले सकारात्मक रुझान को देखते हुए दूसरी बार योजना की अवधि बढ़ाई है।
विज्ञापन

इस बीच जल बोर्ड बिलिंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की तैयारी भी कर रहा है। इसके तहत पंजीकृत उपभोक्ताओं की संपत्तियों का सर्वे कर जियो-टैगिंग की जाएगी। प्रत्येक संपत्ति को विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी, जिससे गलत बिलिंग की शिकायतों पर अंकुश लगाने और राजस्व व्यवस्था सुधारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed