{"_id":"6b05a9d91cd663f6bc00afec","slug":"individuals-posing-as-cpcb-officials-are-gaining-entry-into-industrial-units-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164629-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीपीसीबी के फर्जी अधिकारी बनकर उद्योगों में घुस रहे लोग, बोर्ड ने किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीपीसीबी के फर्जी अधिकारी बनकर उद्योगों में घुस रहे लोग, बोर्ड ने किया सतर्क
विज्ञापन
जांच के नाम पर नोटिस चिपकाने व निर्देश देने की शिकायतें; बोर्ड ने कहा—नहीं रखा कोई सलाहकार
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। प्रदूषण की जांच और निगरानी के नाम पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के फर्जी अधिकारी बनकर कुछ लोग उद्योगों व निर्माण स्थलों में पहुंच रहे हैं। ये लोग खुद को बोर्ड का अधिकारी या कर्मचारी बताकर निर्देश जारी कर रहे हैं और नोटिस भी चिपका रहे हैं। इन मामलों को देखते हुए सीपीसीबी ने सार्वजनिक सूचना जारी कर उद्योगों, एजेंसियों और आम लोगों को सतर्क किया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कुछ लोग सीपीसीबी का अधिकारी या कर्मचारी होने का झूठा दावा कर प्रदूषण जांच के नाम पर उद्योगों, संचालन इकाइयों और निर्माण स्थलों में प्रवेश कर रहे हैं तथा नोटिस चिपकाने जैसी गतिविधियां कर रहे हैं। बोर्ड ने कहा है कि ऐसे व्यक्तियों के किसी भी निर्देश या अनुरोध पर भरोसा न करें।
फर्जी सलाहकार बनकर काम कराने का दावा
सीपीसीबी ने बताया कि कुछ लोग खुद को बोर्ड का सलाहकार बताकर काम कराने का दावा कर रहे हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि उसने किसी भी सलाहकार को नियुक्त नहीं किया है और न ही किसी सलाहकार की सेवाएं लेता है। ऐसे लोगों की जानकारी बोर्ड के साथ साझा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
फोन कॉल और निर्देशों पर न करें भरोसा
सार्वजनिक सूचना में उद्योगों, एजेंसियों और आम जनता को फर्जी लोगों के अनुरोध, फोन कॉल और निर्देशों पर विचार न करने को कहा गया है। बोर्ड ने ऐसी किसी भी घटना की सूचना मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) या सदस्य सचिव के कार्यालय को देने की सलाह दी है।