फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Delhi Railway Station Stampede : शाम 7 बजे भगदड़ से पहले दिखी भयावह भीड़, RPF-CRPF को किया गया था अलर्ट

Sun, 16 Feb 2025 12:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Feb 2025 12:38 AM IST
सार

दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर से आने वाले कई यात्रियों से जब अमर उजाला टीम ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पहले वो महाकुंभ में जाने का प्लान करके घर से पूरी तैयारी करके निकले थे, पर जब देखा कि स्टेशन और ट्रेन में इतनी ज्यादा भीड़ है कि सांस तक नहीं ले सकते तो मन घबरा गया।

विज्ञापन
New Delhi Railway Station Stampede huge crowd seen before stampede at 7 pm RPF-CRPF alerted
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI

नई दिल्ली में शाम 7 बजे से ही बड़ी संख्या में यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया था। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ही नहीं बल्कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी पूरी तरह खचाखच भरा नजर आया। 



New Delhi Railway Station Stampede huge crowd seen before stampede at 7 pm RPF-CRPF alerted
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : PTI

हाल शाम 7 बजे का आंखों देख हाल 
रात 8 बजकर 5 मिनट पर नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल के लिए चलने वाली शिव गंगा एक्सप्रेस ट्रेन को पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर 12 पर अचानक से बड़ी संख्या में यात्रियों ने रुख किया। देखते ही देखते प्लेटफार्म नंबर 12 और 13 पूरी तरह से भर गए। वहीं प्रयागराज के लिए जाने वाली अन्य ट्रेनों को पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर 14 और 8 समेत अन्य पर भी यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। रात करीब 8 बजे शिव गंगा एक्सप्रेस का हाल कुछ ऐसा रहा कि पैर क्या सांस तक लेने की जगह नहीं थी। क्या स्लीपर, क्या जनरल और क्या ऐसी डिब्बे, सब टॉयलेट सीट से लेकर गैलरी तक खचाखच भर चुके थे। यहां तक कि हाल कुछ ऐसा था कि लोग गेट के बाहर लटककर जाने के लिए मजबूर थे। 

New Delhi Railway Station Stampede huge crowd seen before stampede at 7 pm RPF-CRPF alerted
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : PTI

शिव गंगा ट्रेन के जाने के बाद भीड़ हुई डायवर्ट 
प्लेटफॉर्म नंबर 12 से शिव गंगा ट्रेन जैसे ही छूटी तो यात्रियों में एक अजीब सा असमंजस था कि वह ट्रेन नहीं पकड़ पाए। लेकिन बाद में वह अचानक से प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 और प्लेटफॉर्म नंबर 8 की ओर जाने लगे। उस समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार की बात करें तो वहां भी पैर रखने की जगह तक न थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Delhi Railway Station Stampede huge crowd seen before stampede at 7 pm RPF-CRPF alerted
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ तो मेट्रो स्टेशन पर सीआरपीएफ को तुरंत किया गया था अलर्ट 
उधर रात 8 बजे छूटने वाली शिव गंगा एक्सप्रेस पर अचानक से बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अनाउंसमेंट की और आरपीएफ को कमान संभालते हुए बोला कि आरपीएफ ध्यान दें.. प्लेट फॉर्म नंबर 12 पर खड़ी शिव गंगा ट्रेन के लिए आई भीड़ को मैनेज करें, व्यवस्था देखें। वहीं दूसरी तरफ नई दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से बड़ी संख्या में हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए भीड़ निकलते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ती जा रही थी। यहां तक कि पुलिस भी इस बात को समझ नहीं पा रही थी कि वो क्या करे..हालांकि भीड़ देखने में डरावनी और भयावह थी।

विज्ञापन
New Delhi Railway Station Stampede huge crowd seen before stampede at 7 pm RPF-CRPF alerted
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

कई यात्रियों ने भीड़ देख प्लान में किया बदलाव 
दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर से आने वाले कई यात्रियों से जब अमर उजाला टीम ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पहले वो महाकुंभ में जाने का प्लान करके घर से पूरी तैयारी करके निकले थे, पर जब देखा कि स्टेशन और ट्रेन में इतनी ज्यादा भीड़ है कि सांस तक नहीं ले सकते तो मन घबरा गया और उन्होंने अपना प्रयागराज जाने का प्लान बदलकर वापस अपने घर का रुख किया। इसी तरह करीब पांच लोगों से बातचीत हुई जो भीड़ को देख डर गए और प्लान बदलने का फैसला किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed