दिल्ली के इंद्रपुरी के टोडापुर इलाके में मंगलवार सुबह दिल्ली परिवहन निगम की एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और एक साइन बोर्ड वाले खंभे से टकराकर रुक गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री, बस चालक और कंडक्टर घायल हो गए। जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें लगीं। घायलों को पास के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती पूछताछ के दौरान चालक ने ब्रेक फेल होने को हादसे का कारण बताया है। पुलिस बस की तकनीकी जांच कर मामले की छानबीन कर रही है। घायल यात्री की पहचान खान मार्केट निवासी हरीश (50) के रूप में हुई है।
दिल्ली में मौत बनकर दौड़ी डीटीसी बस: अनियंत्रित होकर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ी, फिर खंभे से टकराई, तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:19 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्री अपनी सीट से नीचे गिर गए। एक यात्री हरीश कंडक्टर के पास बैठे हुए थे। टक्कर लगते ही वह सामने की रेलिंग से टकरा गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन