फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई दिल्ली स्टेशन हादसा: तीरथ के लिए गंगा जी ऐसे नहीं जाना था, अस्पताल के बाहर अपनों की तलाश में भटकते लोग

Sun, 16 Feb 2025 01:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Feb 2025 01:39 AM IST
सार

आपातकालीन विभाग में तैनात डॉक्टरों की माने तो शनिवार के कारण रात में मरीज की संख्या कम थी, अचानक रेलवे स्टेशन से हाई अलर्ट का मैसेज आया। उसके बाद स्पेशल व्यवस्था करनी पड़ी।

विज्ञापन
New Delhi railway station accident people wandering outside the hospital in search of their loved ones
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे के पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

घर से सोच कर निकले थे कि गंगा जी जाएंगे, तीर्थ करेंगे। लेकिन यह नहीं सोचा था कि ऐसा हो जाएगा। अब मां नहीं मिल रही। कोई कुछ कह रहा रहा है, कोई कुछ। यह दर्द है बिहार के रहने वाले पप्पू गुप्ता का। लोकनायक अस्पताल में अपनी मां की तलाश में पहुंचे पप्पू बताते हैं कि उनकी मां को लोकनायक अस्पताल में लाया गया है, लेकिन अब पुलिस अंदर ही नहीं जाने दे रही। गेट के बाहर ही परेशान हो रहे हैं। उनके जैसे कुछ और लोग भी हैं जो अस्पताल के बाहर गेट नंबर 4 के पास खड़े होकर जानकारी तलाश करने का प्रयास कर रहे हैं। 

New Delhi railway station accident people wandering outside the hospital in search of their loved ones
नई दिल्ली रेलवे हादसा - फोटो : PTI

कुछ लोगों को सीधा मुर्दाघर में ले गए
गेट के पास खड़े कुछ लोगों ने बताया कि रात 10 बजे के बाद अचानक काफी सारी एंबुलेंस लगातार एक के बाद एक यहां आई गईं। पहले लगा कि पुलिस की गाड़ियां आ रही होंगी, लेकिन जिस तेजी से एंबुलेंस आई उसको देखकर हर कोई डर गया। अचानक इमरजेंसी के पास खड़े मरीजों को हटा दिया गया। सभी डॉक्टर अलर्ट हो गए, काफी सारे नर्सिंग स्टाफ स्टेचर लेकर गेट के पास पहुंच गए। कोई कुछ समझ पाता कि अचानक एक के बाद एक काफी मरीज अस्पताल में आते चले गए। कुछ लोगों को सीधा मोर्चरी ले गए तो कुछ को आपातकालीन विभाग में। वहीं आपातकालीन विभाग में तैनात डॉक्टरों की माने तो शनिवार के कारण रात में मरीज की संख्या कम थी, अचानक रेलवे स्टेशन से हाई अलर्ट का मैसेज आया। उसके बाद स्पेशल व्यवस्था करनी पड़ी। सूचना में बड़े स्तर पर घायलों की संख्या बताई गई थी। देर रात तक 10 से अधिक मरीजों को यहां लाया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। 

New Delhi railway station accident people wandering outside the hospital in search of their loved ones
अस्पताल के बाहर हुई बैरिकेडिंग  - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के बाहर हुई बैरिकेडिंग 
घटना  के तुरंत बाद अस्पताल के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी ताकि लोग आसपास ना पहुंच सके। लोगों का कहना है की घटना के बारे में जानकारी सुनकर काफी लोग अस्पताल के बाहर पहुंच रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Delhi railway station accident people wandering outside the hospital in search of their loved ones
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

टिकट वेडिंग विंडो पर नहीं थी भीड़, ऐसे में विशेष ट्रेनें का नहीं किया गया प्रबंध
रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार का कहना है कि आम तौर पर टिकट विंडो पर भीड़ को देख कर विशेष ट्रेनें का संचालन किया जाता है। शनिवार को अधिक भीड़ को लेकर कोई इनपुट नहीं था और न ही टिकट विंडो पर भीड़ थी। ऐसे में विशेष ट्रेनों की व्यवस्था नहीं की गई। बाद में भीड़ बढ़ी तब अतिरिक्त ट्रेन चलाई गईं। 

विज्ञापन
New Delhi railway station accident people wandering outside the hospital in search of their loved ones
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI

अपेक्षाकृत बहुत अधिक थी यात्रियों की संख्या
उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत बहुत अधिक थी, इसलिए  चार और विशेष ट्रेनें चलाईं। सूचना मिली कि कुछ लोग बेहोश हो गए हैं - उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  कुछ समय के लिए रेलवे स्टेशन पर प्रवेश रोका गया था, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, और यात्रियों को विशेष ट्रेन से भेज दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही अब सामान्य है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed