फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सालों पहले चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के पिता ने कही थी जो बात आज हुई सच, पढ़ें उनके अनसुने किस्से

Wed, 03 Oct 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Oct 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
new chief justice of india justice ranjan gogoi father statement now comes true his other rare facts
ranjan gogoi - फोटो : पीटीआई

आज देश को जस्टिस रंजन गोगोई के रूप में नया चीफ जस्टिस मिल गया है। जस्टिस रंजन गोगोई भारत के 46वें चीफ जस्टिस बन गए हैं। ऐसे में उनके पिता केसब गोगोई की कही एक बात भी सच हो गई है जो उन्होंने सालों पहले बेटे के बारे में कही थी। जिस विश्वास और दृढ़ता के साथ वो बात कही गई थी, उसी तरह वह सच भी हुई है। जानिए क्या है वो बात, ये कब कही गई थी। साथ ही ये भी पढ़ें कि आखिर उनके साथी जज उनके बारे में कैसी राय रखते हैं और दिल्ली से उनका क्या रिश्ता रहा है।

new chief justice of india justice ranjan gogoi father statement now comes true his other rare facts
ranjan gogoi

बीते 25 अगस्त को गुवाहाटी में 'गुहाटी हाईकोर्ट, हिस्ट्री एंड हेरिटेज' नाम की किताब का लोकार्पण सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीष जस्टिस एसए बोबडे ने किया। इस किताब की रिलीज के दौरान हाईकोर्ट के कई जज वहां मौजूद थे जिन्होंने कई मजेदार किस्से सुनाए। इस किताब के अंदर एक हिस्सा है जिसे 'प्रोफेटिक कमेंट' नाम दिया गया है। इसके बारे में बताते हुए एक जज ने छोटी सी कहानी सुनाई कि असम के पूर्व कानून मंत्री अब्दुल मुहीब मजूमदार ने एक बार केसब गोगोई(गोगोई असम के मुख्यमंत्री रह चुके हैं) से पूछा था कि क्या उनका बेटा रंजन गोगोई कभी राजनीति में जाएगा और फिर क्या असम का मुख्यमंत्री बनेगा।

new chief justice of india justice ranjan gogoi father statement now comes true his other rare facts
ranjan gogoi

गोगोई उस वक्त गुवाहाटी में एक बहुत सफल वकील थे। उनके पिता केसब चंद्र गोगोई ने बेटे के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा था कि, 'नहीं, उनका बेटा राजनीति में नहीं आएगा और इसलिए वह असम का मुख्यमंत्री भी नहीं बनेगा लेकिन उसमें इतनी काबिलियत है कि एक दिन वो जरूर भारत का मुख्य न्यायाधीश बनेगा।' आज जब जस्टिस रंजन गोगोई भारत के नए मुख्य न्यायाधीष के रूप में शपथ ले चुके हैं तो उनके बारे में पिता की कही बात भी सच हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
new chief justice of india justice ranjan gogoi father statement now comes true his other rare facts
ranjan gogoi

जस्टिस रंजन गोगोई के सुप्रीम कोर्ट के साथी जज कहते हैं, 'गोगोई बहुत कम बोलने वाले, दृढ़ निश्चय वाले और काम करने में विश्वास रखने वाले शख्स हैं। वह कम बोलते हैं पर काम करके दिखाते हैं। ' दक्षिण दिल्ली में स्थित एक सरकारी ग्रॉसरी की दुकान चलाने वाले शख्स भी जस्टिस रंजन गोगोई की सादगी का कायल है। वह बताता है कि जस्टिस रंजन गोगोई अक्सर उस दुकान पर अपने लिए मछली खरीदने आते रहे हैं। उसका कहना है कि इतना बड़ा जज खुद अपने लिए सामान लेने आए ये बहुत बड़ी बात है। जस्टिस रंजन गोगोई को काम के लिए पूरी तरह समर्पित होने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
new chief justice of india justice ranjan gogoi father statement now comes true his other rare facts
ranjan gogoi

वह हर केस की छोटी से छोटी बारीकी को पढ़ने और फाइल को बारीकी से देखकर वकीलों को चौंकाने के लिए जाने जाते हैं। जितनी जानकारी उनको होती है उतनी तो कई बार वकीलों को भी नहीं होती जिसके चलते वकील भी हैरान रह जाते हैं। जस्टिस गोगोई ने अपना करियर गुवाहाटी हाईकोर्ट में परमानेंट जज के तौर पर फरवरी 2001 में शुरू किया था। 2010 में उनका ट्रांसफर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में कर दिया गया जहां 2011 में उन्हें हाईकोर्ट चीफ जस्टिस बना दिया गया। 23 अप्रैल 2012 से वह सुप्रीम कोर्ट के जज हो गए और अब नॉर्थ-ईस्ट भारत से देश के चीफ जस्टिस बनने वाले वो पहले शख्स होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed