फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government working to make PG facilities safe and organised: Ashish Sood

Delhi NCR News: दिल्ली सरकार पीजी सुविधाओं को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में जुटीः आशीष सूद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
-आईपी विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम 2026 में उच्च शिक्षा आशीष सूद ने दाखिला लेने वाले छात्रों को किया संबोधित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय में आयोजित स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम 2026 के उद्घाटन सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों से बड़े सपने देखने, जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने और देश के भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यक्रम में छात्रों के लिए पीजी सुविधाओं को अधिक सुरक्षित बनाने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालयों की कक्षाओं में बैठी यही पीढ़ी आने वाले समय की अमृत पीढ़ी है जो विकसित भारत के संकल्प को आगे ले जाएगी। युवाओं के लिए अधिक शैक्षणिक अवसर, बेहतर परिसर और मजबूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार और संस्थानों को मिलकर काम करना होगा। दिल्ली सरकार छात्रों के लिए पीजी सुविधाओं को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक मजबूत नियामक व्यवस्था पर काम कर रही है।
विज्ञापन


आशीष सूद ने युवाओं को दिल्ली की नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए अपने विचार और सुझाव देने के लिए भी आमंत्रित किया। स्टार्ट-अप और इनक्यूबेशन पर बात करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित कर रही है। जिसके द्वारा छात्रों के नवाचारी विचारों को सही मेंटरशिप और संस्थागत सहयोग मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया को लेकर किया सचेत

सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर भी उन्होंने छात्रों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि किसी भी रील, पोस्ट या ऑनलाइन नैरेटिव से प्रभावित होकर तुरंत राय बनाने के बजाय तथ्यों को समझना, सत्यापित करना और स्वतंत्र सोच विकसित करना जरूरी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. महेश वर्मा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के नाम से जुड़े विश्वविद्यालय का हिस्सा बनना गौरव के साथ एक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से साहस, धैर्य, ज्ञान, दूरदृष्टि और मानवता की सेवा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed