फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाज में हुई कोताही तो अब सफदरजंग अस्पताल देगा 11 लाख मुआवजा

Tue, 05 Jun 2018 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jun 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
negligence in Treatment: Safdarjung Hospital will pay 11 lakh compensation
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल के वार्ड में तादाद से ज्यादा मरीज और डॉक्टरों पर अतिरिक्त काम के दबाव को लापरवाही का आधार नहीं माना जा सकता है और ना ही इन मुद्दों का झांसा देकर मुआवजा देने से बचा जा सकता है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लापरवाही से एक शख्स की पत्नी की मौत के मामले में दिल्ली उपभोक्ता पैनल ने यह टिप्पणी करते हुए 11.05 लाख के मुआवजा का आदेश दिया है।  


   

negligence in Treatment: Safdarjung Hospital will pay 11 lakh compensation
live surgery at safdarjung

दिल्ली राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य एन.पी कौशिक ने मामले में सुनवाई के दौरान डीजीएचएस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए 42 वर्षीय महिला की मौत के मामले में घोर लापरवाही की बात कही।उन्होंने कहा कि जब मरीज की हालत इतनी नाजुक थी तो उसे आर्ईसीयू और वेंटिलेटर पर क्यों शिफ्ट नहीं किया गया।
 

negligence in Treatment: Safdarjung Hospital will pay 11 lakh compensation
कोर्ट, कंज्यूमर फोरम - फोटो : फाइल फोटो

वहीं आयोग ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और दिल्ली मेडिकल काउंसिल की मेडिकल रिपोर्ट में भी अस्पताल की लापरवाही दिखाई गई। जिसके आधार पर आयोग ने सफदरजंग अस्पताल को इलाज में कोताही बरतने का दोषी ठहराते हुए मृतका के परिवार को 11.05 लाख का मुआवजा देने के आदेश दिए हैं।  
   

 

विज्ञापन
विज्ञापन
negligence in Treatment: Safdarjung Hospital will pay 11 lakh compensation
उपभोक्ता आयोग - फोटो : DEMO Pics

सुधीर वर्मा अपनी पत्नी किरण को 22 अप्रैल 2006 को मोटापे और मधुमेह की बीमारी थी। किसी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था और अस्पताल में उनकी पत्नी को भर्ती होने के 40 घंटें बाद तक पर्याप्त उपचार नहीं दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया की डॉक्टरों की लापरवाही के कारण चौथे दिन उनकी पत्नी की मौत हो गई।      

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed