पूर्व सीएम दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर उर्फ गुंजन (40) की हत्या उसकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला तिवारी ने ही की थी। अपूर्वा ने अपने दोनों हाथों से रोहित का गला, नाक व मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। हालांकि अभी तक इस हत्या के पीछे की वजह दूसरी महिला से रोहित के संबंध और प्रॉपर्टी को माना जा रहा था लेकिन हत्या के पीछे अब एक और बड़ा कारण सामने आ रहा है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार सुबह अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया था। अगली स्लाइड्स में पढ़ें कि रोहित की हत्या के पीछे वो कौन सी बड़ी वजह है...
2 of 5
रोहित शेखर की पत्नी और ससुर
- फोटो : अमर उजाला
राजनीति में जाना चाहती थी अपूर्वा
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि अपूर्वा को तिवारी परिवार से बहुत चाहत थी। उसे लगा कि तिवारी परिवार के पास बहुत दौलत है। अपूर्वा राजनीति में जाना चाहती थी। उसे लगा कि तिवारी परिवार में शादी करने से उसे राजनीति में कहीं का टिकट मिल जाएगा।
3 of 5
रोहित शेखर की पत्नी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन तिवारी परिवार में आकर जब उसे पता लगा कि परिवार के पास न तो दौलत है और न ही राजनीति में कहीं कोई रसूख है तो उसके रोहित व परिवार से रिश्ते खराब होने लगे। वह कांग्रेस में इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही है।
4 of 5
रोहित शेखर की मां ने उसकी पत्नी पर लगाया गंभीर आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
मेरे बेटे को क्यों मार दिया
रोहित की मां उज्ज्वला तिवारी ने रोहित की हत्या का खुलासा होने के बाद मीडिया से कहा कि उसका बेटा होनहार था। अपूर्वा ने उसके बेटे को क्यों मारा। अगर उसके बेटे से संबंध ठीक नहीं थे तो उसे छोड़ देती।
5 of 5
रोहित शेखर
- फोटो : अमर उजाला
अपूर्वा को वारदात स्थल पर लेकर पहुंची पुलिस
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा पति रोहित की हत्या में गिरफ्तार अपूर्वा को साकेत कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर लेकर सीधे डिफेंस कॉलोनी स्थित वारदात स्थल पर लेकर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपूर्वा के साथ रोहित की हत्या के सीन को री-क्रिएट किया जाएगा। पुलिस अपूर्वा को साथ लेकर उन तमाम हिस्सों की जांच कर रही है, जहां से सुराग मिलने या हत्या की कड़ियां जुड़ने की उम्मीद है।