फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोर मचाकर अपूर्वा सबको बताना चाहती थी रोहित शेखर की मौत की बात, पढ़ें क्यों नहीं कर पाई ऐसा

Thu, 25 Apr 2019 01:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Apr 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder case apoorva wanted to tell of his death by shouting but frighten
रोहित की पत्नी अपूर्वा - फोटो : सोशल मीडिया
अपूर्वा ने रोहित की हत्या करने के बाद उसे हार्ट अटैक का रूप देने का प्लान बना लिया था और इसी कड़ी में स्वयं शोर मचाकर परिवार के सदस्यों को सूचना देना चाहती थी, लेकिन.... आगे की स्लाइड्स में पढ़िए अपूर्वा ने क्यों नहीं दूसरों को बताया और अगले दिन भी आराम से खाती-पीती रही...
nd tiwari son rohit shekhar murder case apoorva wanted to tell of his death by shouting but frighten
रोहित शेखर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच में सामने आया है कि अपूर्वा स्वयं शोर मचाकर परिवार के सदस्यों को सूचना देना चाहती थी, लेकिन वह रोहित की हत्या के बाद हिम्मत नहीं जुटा पाई और उसे अपने फंसने का डर लगा। यही कारण है कि रोहित की हत्या के बाद वह अपने कमरे में चली गई, ताकि लगे कि रोहित की सोते हुए मौत हुई है। पुलिस की जांच में इस तथ्य का खुलासा हुआ है।

nd tiwari son rohit shekhar murder case apoorva wanted to tell of his death by shouting but frighten
रोहित शेखर - फोटो : अमर उजाला

अपूर्वा ने 15 अप्रैल की रात करीब एक बजे रोहित की दोनों हाथों से गला, मुंह व नाक दबाकर हत्या कर दी थी। वह पौने घंटे तक रोहित के कमरे में रही। रात पौने दो बजे वह रोहित के कमरे से अपने कमरे में चली गई थी। रातभर बेचैन रही और करवटें लेती रही। देर रात वह सो गई थी। अपूर्वा ने पुलिस को बताया कि रोहित की हत्या के समय उसकी नाक से खून नहीं आया था। रोहित की नाक से खून बहुत बाद में आया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder case apoorva wanted to tell of his death by shouting but frighten
रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले दिन यानी 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे अपूर्वा रोहित के कमरे में गई और शोर मचाकर ये खुलासा करना चाहती थी कि रोहित की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। अपूर्वा ने ये सोचा था कि वह यही कहेगी कि वह रोहित के कमरे में मोबाइल का चार्जर लेने गई थी, तभी उसने देखा कि रोहित मृत पड़ा हुआ है, मगर वह हिम्मत नहीं कर पाई थी। उसे डर लगा कि वह फंस जाएगी। इसके बाद वह नीचे चली गई। नीचे सास उज्जवला थी।

विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder case apoorva wanted to tell of his death by shouting but frighten
रोहित का अस्थि विसर्जन करता परिवार - फोटो : अमर उजाला

वह उज्जवला के साथ नीचे बातें करती रही। सास उज्जवला ने अपूर्वा से पूछा कि रोहित कहा हैं तो अपूर्वा ने बताया कि सो रहा है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि रोहित लेट सोता था और देर से उठता था। ऐसे में रोहित को कोई जगाता नहीं था। 16 अप्रैल को नौकर गोलू कहीं चला गया था। इस कारण देर होने पर रोहित को जगाने कोई गया नहीं था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed