दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार सुबह एक बिल्डिंग गिर गई। जिसके मलबे में दबकर 11 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग मलबे में फंसे है। जिन्हें बाहर निकालने का काम जारी है। यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। इस हादसे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताया है। मौके पर डॉग स्क्वॉड, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौजूद हैं। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।
Building Collapsed: मुस्तफाबाद में गिरी छह मंजिला इमारत, अब तक 11 लोगों के शव बरामद... कई दबे; रेस्क्यू जारी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 19 Apr 2025 05:14 PM IST
सार
मुस्तफाबाद स्थित दयालपुर इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई। जब वहां एक छह मंजिला इमारत देखते-देखते ही जमींदोज हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत की खबर है। 20 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। जिन्हें बाहर निकालने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन