फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है दिल्ली की 'लेडी डॉन' जिकरा: जिसके खौफ से घर छोड़ने को मजबूर लोग, गैंगस्टर हाशिम बाबा से है इसका कनेक्शन

Sat, 19 Apr 2025 10:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Apr 2025 10:20 AM IST
सार

न्यू सीलमपुर के जे ब्लॉक में गुरुवार शाम कुणाल नाम के युवक की हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। कुणाल की हत्या में जिकरा का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिकरा हाल ही में जेल से छूटी थी। वह खुद को लेडी डॉन कहलाना चाहती है। वह सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए अपने फोटो और वीडियो डालती है। उसने अपने हाथ पर भी लेडी डॉन लिख रखा है।

विज्ञापन
Kunal's murder accused in Seelampur area ziqra has connection with Hashim Baba
लेडी डॉन जिकरा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में 17 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में जिकरा नाम की कथित लेडी डॉन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीन अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है। जे ब्लॉक में रहने वाले कुणाल की हत्या के बाद से इलाके में तनाव है। हत्यारों की गिरफ्तारी और फांसी देने की मांग करते हुए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया। स्थानीय लोगों ने अपने घरों के बाहर 'हिंदू पलायन कर रहे हैं और मकान बिकाऊ है' के पोस्टर लगाकर सरकार से इस मामले में मदद करने की गुहार लगाई है।

Kunal's murder accused in Seelampur area ziqra has connection with Hashim Baba
मृतक कुणाल और लेडी डॉन जिकरा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या में साहिल और उसकी बहन जिकरा के शामिल होने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि दोनों भाई-बहन मिलकर गैंग चलाते हैं। गैंग में 15 से ज्यादा लोग हैं। हाल ही में पुलिस ने जिकरा के घर से हथियार बरामद होने के बाद उसे शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह जेल से छूटी थी। वह खुद को लेडी डॉन कहलाना चाहती है। वह सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए अपने फोटो और वीडियो डालती है। उसने खुद के पुलिस हिरासत के दौरान के वीडियो को भी सोशल मीडिया पर डाला है।

Kunal's murder accused in Seelampur area ziqra has connection with Hashim Baba
जिकरा - फोटो : इंस्टाग्राम

मां बोली- जिकरा-साहिल ने हत्या की
कुणाल की मां ने आरोप लगाया कि जिकरा ने अपने भाई साहिल के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। आरोप है कि जिकरा का उसके पड़ोसी युवक लाला से विवाद था। लाला अपने घर से फरार है। मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को दूसरे समाज से होने की वजह से मार दिया गया। कुणाल की गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे उस समय हत्या कर दी गई जब वह पास की दुकान से दूध लेने गया था। परिवार में पिता राजवीर, मां प्रवीण, तीन भाई गोलू, लक्की, विराट और बहन वंदना है। कुणाल के पिता ऑटो चलाते हैं। कुणाल गांधी नगर स्थित एक दुकान में काम करता था। पिता के बीमार होने की वजह से कुणाल ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal's murder accused in Seelampur area ziqra has connection with Hashim Baba
जिकरा - फोटो : इंस्टाग्राम

परिजन बोले- बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी
कुणाल की मां और पिता दोनों ने कहा कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पिता राजवीर ने कहा कि उन्होंने चार पांच लोगों को बेटे पर चाकू से हमला करते देखा है। वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारणों के बारे में मां ने बताया कि आरोपियों ने किसी और की रंजिश मेरे बेटे पर निकाली। उसका इससे कोई लेना-देना नहीं था। मां ने बताया कि जिकरा जोया के जरिये ड्रग तस्कर हाशिम बाबा के करीब जाना चाहती थी। जोया उसे हथियार दिलाने में मदद करती थी। लेकिन पुलिस ने हाल ही में जोया को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Kunal's murder accused in Seelampur area ziqra has connection with Hashim Baba
जिकरा - फोटो : इंस्टाग्राम

दिल्ली में योगी मॉडल लागू करने की मांग
कुणाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने लोगों ने दिल्ली में योगी मॉडल लागू करने वाले पोस्टर भी हाथों में ले रखे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां आए दिन उनके समाज के बच्चों की हत्या की जा रही है। अब तक सात लोगों की हत्या की जा चुकी है। लोग जीटी रोड को जाम करना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। उसके बाद जे ब्लॉक में ही नारेबाजी शुरू कर दी। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed