फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो बुजुर्ग बहनों की हत्या मामले में आया नया मोड़, पुलिस को इस बात का है शक

Fri, 26 Oct 2018 11:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Oct 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
Murder of two elderly sisters in delhi
Murder of two elderly sisters - फोटो : amar ujala

पश्चिम विहार इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर दो बुजुर्ग सगी बहनों की हत्या कर दी गई। एक बहन का गला घोंटा गया है जबकि दूसरे पर धारदार हथियार से वार किया गया है। शवों की शिनाख्त आशा पाठक (75) और उषा पाठक (78) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ने फ्रेंडली इंट्री ली है। घर का सामान बिखरा मिला है। इसलिए पुलिस को आशंका है कि लूटपाट की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Murder of two elderly sisters in delhi
Murder of two elderly sisters - फोटो : amar ujala

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि उषा और आशा पश्चिम विहार के ए-6 ब्लॉक में दूसरी मंजिल पर रहती थीं। उषा हापुड़ उत्तर प्रदेश के एक कॉलेज में म्यूजिक टीचर के पद से रिटायर्ड थी। जबकि आशा कृषि भवन स्थित इंडियन कांउसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च में लाइब्रेरियन के पद से रिटायर्ड थी। दोनों अविवाहित थीं।

Murder of two elderly sisters in delhi
Murder of two elderly sisters - फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे उनकी नौकरानी घर पहुंची। दरवाजा खुला हुआ था। अंदर दाखिल हुई तो उसने दोनों बहनों को अचेत अवस्था में देखा। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को वारदात की जानकारी दी। फिर दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस उपायुक्त समेत अन्य आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक बहन के सिर में चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of two elderly sisters in delhi
murder

पुलिस ने दोनों बहनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में नौकरानी ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर भी वह डेढ़ बजे घर आई थी। उस समय घर में एक पलंबर काम कर रहा था। चार बजे पलंबर भी उसके साथ ही घर से निकल गया था। पुलिस पलंबर से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Murder of two elderly sisters in delhi
demo pic

पुलिस ने बताया दोनों बहनों के पिता कृष्ण देव पाठक म्यूजिक टीचर थे और घर पर ही बच्चों को म्यूजिक सिखाते थे। इनका परिवार महाराष्ट्र का रहने वाला है। दोनों बहनों की एक बहन और भाई महाराष्ट्र में रहते हैं। जबकि एक भतीजा दिल्ली के नांगलोई और भतीजी नोएडा में रहती है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed