Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Delhi NCR News
›
Muradnagar News: ghaziabad shamshan ghat roof collapsed contractor used substandard quality material in construction
{"_id":"5ff1a60335af5d71175260ce","slug":"muradnagar-news-ghaziabad-shamshan-ghat-roof-collapsed-contractor-used-substandard-quality-material-in-construction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद हादसा: ढाई महीने पहले बनी थी श्मशान घाट की 'मौत' वाली गैलरी, ढहते ही निर्माण सामग्री चूरे में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद हादसा: ढाई महीने पहले बनी थी श्मशान घाट की 'मौत' वाली गैलरी, ढहते ही निर्माण सामग्री चूरे में तब्दील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Jan 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुरादनगर श्मशान घाट हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में रविवार को एक बड़ा हदसा हो गया है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर जाने के कारण 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। दोनों ही राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
2 of 5
मुरादनगर श्मशान घाट हादसा
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि रविवार सुबह से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरानी/बम्बा रोड पर स्थित श्मशान घाट पर करीब 40 लोग एक फल व्रिकेता जयराम (उम्र करीब-65) की अंत्येष्टि में आए थे। ये सभी लोग अंत्येष्टि के बाद श्मशान घाट के गेट से सटी गैलरी में मौन धारण करने के लिए जमा हुए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
3 of 5
मुरादनगर श्मशान घाट हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि ढाई माह पहले झोपड़ी नुमा गैलरी का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि सरिया को छोड़ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। गैलरी ढहते ही निर्माण सामग्री चूरे में तब्दील हो गई। फिलहाल पुलिस प्रशासन बचाव में जुटा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुरादनगर श्मशान घाट हादसा
- फोटो : amar ujala
वहीं ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने नगर पालिका ईओ से निर्माण के मामले में तत्काल पूरी रिपोर्ट मांगी है। उधर शासन ने भी रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के अनुसार, कुछ ही देर में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 5
मुरादनगर श्मशान घाट हादसा
- फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है जबकि 15 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंडल आयुक्त मेरठ व एडीजी मेरठ मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों ही अधिकारी मुरादनगर में डेरा डाले हुए हैं। टेंडर से लेकर अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।