फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Surprise inspections of parks

Delhi NCR News: पार्कों और नर्सरी का औचक निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी जोन में डिप्टी कमिश्नर ने किया पार्कों और नर्सरी का औचक निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन

उत्तर पूर्वी जोन में डिप्टी कमिश्नर ने किया पार्कों और नर्सरी का औचक निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। जिले में पार्कों और हरित क्षेत्रों को संवारने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम के उत्तर पूर्वी जोन के डिप्टी कमिश्नर ने क्षेत्र के विभिन्न पार्कों और एमसीडी नर्सरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नर्सरी की कार्यप्रणाली, पार्कों की मौजूदा स्थिति और चल रहे रख-रखाव कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि स्थानीय नागरिकों को साफ-सुथरे, हरे-भरे और सुव्यवस्थित पार्क मिल सकें। डिप्टी कमिश्नर ने नर्सरी में पौधों की देखरेख, किस्मों और उनके विकास कार्यों का मुआयना किया। साथ ही पार्क प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाली के संरक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से पार्कों की सफाई, घास की कटाई की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed