फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: किसान आंदोलन पर आफत की बारिश, लेकिन मांगों को लेकर अडिग हैं अन्नदाता

Sun, 03 Jan 2021 12:11 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 03 Jan 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
Heavy rainfall in Delhi affects Farmers protest enters the camp of farmers
बारिश के कारण किसानों को हो रही परेशानी - फोटो : ANI
कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर अड़े किसानों ने बीते दिनों में क्या कुछ नहीं झेला। हड्डी गलाने वाली ठंड, गिरता तापमान, शीतलहर और सरकार के साथ लगातार असफल बातचीत का दौर...ये सब मिलकर भी किसानों का हौसला नहीं तोड़ पाए। अब तो ऐसा लग रहा है कि प्रकृति भी अन्नदाताओं की परीक्षा ले रही है। रविवार सुबह से ही दिल्ली व आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। 

Heavy rainfall in Delhi affects Farmers protest enters the camp of farmers
बारिश के कारण किसानों को हो रही परेशानी - फोटो : ANI
धरने पर बैठे किसानों के लिए यह किसी मुसीबत से कम नहीं है। इसके बावजूद किसान बारिश का हंसकर सामना कर रहे हैं। उन्हें इससे परेशानी तो हो रही है, लेकिन वो कमजोर नहीं पड़े हैं। ऐसे मौसम में भी किसान अपनी मांगों के लिए अडिग खड़े हैं।

Heavy rainfall in Delhi affects Farmers protest enters the camp of farmers
बारिश के कारण किसानों को हो रही परेशानी - फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी स्थित निरंकारी समागम मैदान में प्रदर्शन कर रहे किसानों के कैंप में बारिश का पानी घुस गया। इसके बावजूद उनका आंदोलन जारी है। उनका कहना है कि सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है। हम हर हाल में प्रदर्शन जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rainfall in Delhi affects Farmers protest enters the camp of farmers
बारिश के कारण किसानों को हो रही परेशानी - फोटो : ANI
गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने कहा कि हम ऐसे मौसम में भी अपने परिवार से दूर सड़कों पर रह रहे हैं। हमें उम्मीद है कि कल होने वाली बैठक में सरकार हमारी मांगों को स्वीकार कर लेगी।
 
विज्ञापन
Heavy rainfall in Delhi affects Farmers protest enters the camp of farmers
बारिश के कारण किसानों को हो रही परेशानी - फोटो : ANI
सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने बारिश से परेशान होने के बजाय कहा कि यह तो हमारी फसलों के लिए अच्छा है। हम खेतों में काम करते हुए भी कई बार भीग जाते हैं। ऐसे में यहां बारिश का सामना करना कोई बड़ी बात नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed