फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां और बच्चों के गले रेतने का मामला: पिता बोले- ‘बच्चों को नहीं मार सकती मोहसिना’

Sun, 18 Nov 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
mother stabbed her both kids several times daughter died son critical delhi
malviya nagar - फोटो : himanshu soni

भला कोई मां अपने जिगर के टुकड़ों को मार सकती है क्या...? अस्पताल के बाहर मौजूद मोहसिना के पिता इशहाक बार-बार बस यही कहे जा रहे थे। उनका आरोप है कि ससुराल वाले छोटी-छोटी बातों पर उनकी बेटी को पीटते थे। 

Trending Videos
mother stabbed her both kids several times daughter died son critical delhi
malviya nagar - फोटो : himanshu soni

यह वारदात भी उन्होंने ही की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मां के बच्चों पर हमला कर खुद का गला रेतने की थ्योरी को नहीं मान रहे हैं। सुबह करीब 10:30 बजे पड़ोसियों ने मोहसिना के चिल्लाने की आवाज सुनी तो घर के दरवाजे खुले थे। दो बच्चे बैड पर थे। मोहसिना दर्द से छटपटा रही थी। शोर-शराबा सुनकर आया शमीम ही बच्चों व पत्नी को अस्पताल ले गया।

mother stabbed her both kids several times daughter died son critical delhi
malviya nagar - फोटो : himanshu soni

इशहाक ने बताया कि वह परिवार के साथ गोविंदपुरा थाने में दिल्ली पुलिस के आवास में रहता है। चार साल पूर्व उन्होंने धूमधाम से बड़ी बेटी की शादी की थी। उनका आरोप है कि दामाद कुछ नहीं करता था और उसे नशे की लत भी थी। शमीम के परिजन लगातार एक नया फ्लैट खरीदकर बेटी को देने की मांग कर रहे थे। इसी बात पर उनकी बेटी को पीटा जाता था। चार माह पूर्व घर के सामने ही शमीम के परिवार ने उसे फ्लैट खरीद दिया था। यहां भी शमीम मोहसिना को बुरी तरह पीटता था। उधर, शमीम के परिजनों का कहना है कि मोहसिना ने ही वारदात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mother stabbed her both kids several times daughter died son critical delhi
malviya nagar - फोटो : himanshu soni

मोहसिना के ठीक सामने वाले फ्लैट में रहने वाली सपना ने बताया कि 10:30 बजे मोहसिना के फ्लैट से उसके चिल्लाने की आवाज आने पर वह वहां गई तो सना बैड पर लेटी थी, जबकि अनस खून से लथपथ होने के बावजूद बैड पर बैठा था। उसने नीचे वाली पड़ोसिन रहीसा को खबर दी। इसके बाद शमीम के परिवार को बुलाया गया। शमीम फौरन तीनों को उठाकर मैक्स अस्पताल ले गया, जहां सना को मृत घोषित कर दिया गया। सपना व रहीसा ने दावा किया कि उन्होंने मोहसिना के फ्लैट में किसी को आते-जाते नहीं देखा।

विज्ञापन
mother stabbed her both kids several times daughter died son critical delhi
malviya nagar - फोटो : himanshu soni

‘ठीक नहीं थी मोहसिना की मानसिक स्थिति’
शमीम और मोहसिना के परिवार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। शमीम के परिवार ने आरोप लगाया है कि मोहसिना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगी थी। उधर, मोहसिना के परिवार ने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसे कोई मानसिक परेशानी थी तो परिवार उसके इलाज का कोई पर्चा दिखाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed