फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें भयावह मंजर: दिल्ली में मां-बेटे की जलकर मौत, अलग-अलग बाथरूम में मिले दोनों के शव

Fri, 18 Oct 2024 07:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Oct 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Mother and son burnt to death in Delhi bodies of both found in different bathrooms
दिल्ली में मां-बेटे की जलकर मौत - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के फर्श बाजार के भोलानाथ नगर में शुक्रवार सुबह पांच मंजिला इमारत के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग में मां-बेटे की झुलसकर मौत हो गई। वहीं परिवार के चार सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग एयर कंडीशनर का आउटडोर फटने से लगी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।

Mother and son burnt to death in Delhi bodies of both found in different bathrooms
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मृतकों की शिनाख्त शिल्पी गुप्ता व इनके 16 वर्षीय बेटे प्रणव के रूप में हुई है। प्रणव दसवीं कक्षा का छात्र था। महिला के पति मनीष गुप्ता, ससुर कैलाश गुप्ता (72), सास भगवती गुप्ता (70) व 19 वर्षीय बेटे पार्थ को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्राइम व एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य लिए हैं। फर्श बाजार थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Mother and son burnt to death in Delhi bodies of both found in different bathrooms
इस जगह मिला था शव - फोटो : अमर उजाला

भागीरथ पैलेस में बिजली के उपकरण की दुकान करने वाले मनीष अपने परिवार के साथ भोलानाथ नगर की गली नंबर-11 में सौ गज में बने पांच मंजिला फ्लैट के तीसरी मंजिल पर रहते हैं। पहली पर उनके भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। हादसे के समय इमारत में करीब 25 लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि तड़के करीब 5:15 बजे तीसरी मंजिल पर बालकनी के एक एसी में अचानक से धमाका हुआ और फ्लैट में आग लग गई। धुएं का गुब्बार फ्लैटों में घुसने के बाद वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों का दम घुटने लगा। सभी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। पहली व दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोग सीढ़ियों से सुरक्षित बाहर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and son burnt to death in Delhi bodies of both found in different bathrooms
दूसरा शव यहां मिला था - फोटो : अमर उजाला

परिवार वालों ने बताया कि मनीष के माता-पिता बुजुर्ग हैं। मनीष व उनका बेटा पार्थ दोनों बुजुर्गों को धीरे-धीरे सीढ़ियों से लेकर नीचे लेकर उतरे। इस दौरान फ्लैट में धुआं भर जाने की वजह से शिल्पी गुप्ता और प्रणव बाहर नहीं निकल पाए। चौथी व पांचवीं मंजिल के कई लोगों ने पड़ोसी की छत पर जाकर अपनी जान बचाई। वहीं दमकल कमियों ने चौथी मंजिल पर फंसे एक लड़का और लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसके बाद दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Mother and son burnt to death in Delhi bodies of both found in different bathrooms
इसी इमारत में रहता है परिवार - फोटो : अमर उजाला
शुरुआती जांच में पता चला है कि एसी पर ओवरलोड होने की वजह से आग लगी है। एफएसएल की टीम वहां से साक्ष्य हासिल कर जांच कर रही है। -प्रशांत गौतम, जिला पुलिस उपायुक्त शाहदरा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed