फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi: प्रदूषण बढ़ने के साथ यमुना भी दूषित, छठ पूजा से पहले झाग-झाग हुई नदी; वीडियो आया सामने

Fri, 18 Oct 2024 11:04 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Oct 2024 11:04 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नहीं प्रदूषित होने लगी है। यमुना में कुछ जगहों पर झाग नजर आने लगा है। ताजा वीडियो कालिंदी कुंज से सामने आया है। जिसमें नदी के पानी में झाग ही झाग दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Toxic foam seen floating on the Yamuna River Visuals from Kalindi Kunj
यमुना में जहरीला झाग - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में छठ पूजा से पहले यमुना नदी का हाल बेहाल है। जहरीली झाग नदी में दिखाई देने लेगी है। ताजा वीडियो कालिंदी कुंज से सामने आया है। यहां यमुना नदी के पानी के ऊपर सिर्फ झाग ही दिख रहा है। 

Toxic foam seen floating on the Yamuna River Visuals from Kalindi Kunj
यमुना नदी में झाग - फोटो : एएनआई

दिल्ली बढ़ते वायु प्रदूषण से जूझ रही है। इस बीच शुक्रवार को कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी पर जहरीला झाग तैरता देखा गया। सुबह 8 बजे राष्ट्रीय राजधानी का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 293 तक गिरकर 'खराब' श्रेणी में आ गया। भाजपा ने प्रदूषण को लेकर अब आम आदमी पार्टी (आप) और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तीखा हमला किया है। भाजपा ने कहा है कि आप का प्रदूषण कम करने का कोई इरादा नहीं है और वे इस मुद्दे पर केवल आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलते हैं।

Toxic foam seen floating on the Yamuna River Visuals from Kalindi Kunj
यमुना नदी में झाग - फोटो : एएनआई
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में AAP सरकार का प्रदूषण कम करने का कोई इरादा नहीं है। प्रदूषण फिर से हानिकारक हो रहा है। नदी और हवा प्रदूषित हैं। लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह तो सिर्फ शुरुआत है। 4-5 महीने बाद चुनाव हैं, मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि दिल्ली को फिर से दिल्ली बनाने के लिए भाजपा को मौका दें। जब समस्या होगी तो आप सरकार जागेगी, जिस दिन दिल्ली की समस्याएं हल होंगी समस्या आने से पहले ही वे जागना शुरू कर देते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Toxic foam seen floating on the Yamuna River Visuals from Kalindi Kunj
यमुना में झाग - फोटो : एएनआई
हम प्लान तैयार कर रहे हैं: पर्यावरण मंत्री
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब होने पर दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, 'विपक्ष को कुछ बोलने का हक ही नहीं है। हम प्लान तैयार कर रहे हैं कुछ प्रयास कर रहे लेकिन भाजपा की सरकारें सो रही हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में भाजपा की सरकार सो रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार सो रही है। विपरीत मौसम में भी कैसे प्रदूषण का प्रभाव कम हो इसके लिए दिल्ली सरकार सबसे ज्यादा सक्रियता के साथ कर रही है।'
विज्ञापन
Toxic foam seen floating on the Yamuna River Visuals from Kalindi Kunj
यमुना में झाग - फोटो : एएनआई
दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, 'दिल्ली में जैसे-जैसे मौसम में बदलाव हो रहे हैं उसका असर अब प्रदूषण पर दिखने लगा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में हवा की गति कम हो रही है। तापमान तेजी से गिर रहा है। दिल्ली में कुछ जगहों पर प्रदूषण ज्यादा है इसको देखते हुए विशेष कार्य योजना बनाने के लिए आज लोकल अधिकारियों की बैठक 1 बजे सचिवालय में बुलाई गई है। जिससे विपरीत मौसम में भी हम हॉटस्पॉट की बेहतर निगरानी कर सकें।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed