फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस्ती हजरत निजामुद्दीन में खौफ, 200 से ज्यादा परिवार क्वारंटीन, घरों के बाहर लगाए गए पोस्टर, लिखा...

Wed, 01 Apr 2020 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
More than 200 families in basti Hazrat Nizamuddin on quarantine
बस्ती निजामुद्दीन इलाके को सैनिटाइज करते अधिकारी - फोटो : amar ujala

निजामुद्दीन स्थित मरकज में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से आसपास की पूरी बस्ती में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात मरकज को पूरी तरह खाली कराकर वहां ताला लगा दिया है। सूत्रों का कहना है कि बस्ती की एक बड़ी जनसंख्या मरकज से किसी न किसी तरह जुड़ी हुई है। 


 

Trending Videos
More than 200 families in basti Hazrat Nizamuddin on quarantine
निजामुद्दीन इलाके को सैनिटाइज करते सफाई कर्मी - फोटो : amar ujala

कोरोना के खतरे को देखते हुए दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बस्ती के करीब 200 घरों के बाहर क्वारंटीन करने के नोटिस लगा दिए हैं। नोटिस में बाकी लोगों से अपील की गई है कि 14 दिन तक इनके संपर्क में कोई न आएं। क्वारंटीन लोगों में किसी की तबीयत खराब होती है तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

More than 200 families in basti Hazrat Nizamuddin on quarantine
निजामुद्दीन मरकज को सैनिटाइज करते अधिकारी - फोटो : amar ujala

निजामुद्दीन निवासी शेख जिलानी ने कहा कि इलाके के लोग या तो दरगाह शरीफ से जुड़े हैं या मरकज से। बहुत सारे लोगों के कारोबार भी इन दोनों जगहों के आधार पर हैं। यहां बड़ी संख्या में मनी एक्सचेंजर, होटल, गेस्ट हाउस, टोपी, तस्बीह (माला) आदि की दुकानें हैं। मरकज या दरगाह आने वाले ज्यादातर लोग इन दुकानों पर आते हैं। इसके अलावा बहुत से लोग मरकज में रहकर काम करते हैं। हाजी कल्लू ने बताया कि इसके अलावा धार्मिक आस्था के कारण भी लोग मरकज जाते हैं। अब संक्रमित लोगों के संपर्क में आने की वजह से इन सभी को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
More than 200 families in basti Hazrat Nizamuddin on quarantine
निजामुद्दीन मरकज को किया गया सैनिटाइज - फोटो : amar ujala

दूसरी ओर, इतनी बड़ी संख्या में लोगों को क्वारंटीन किए जाने के बाद खासी दहशत है। पुलिस भी पूरे इलाके में लाउडस्पीकर लेकर गश्त कर लोगों से घरों से न निकलने के लिए कह रही है। कोरोना का डर कहें या कुछ और, बस्ती में परचून और जरूरत का सामान बेचने वाले दुकानदार भी दुकानें खोलने से गुरेज कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि थोड़े से लालच के लिए क्यों जान मुसीबत में डाली जाए।

विज्ञापन
More than 200 families in basti Hazrat Nizamuddin on quarantine
निजामुद्दीन में कोरोना का कहर - फोटो : PTI

बस्ती में 600 लोगों के लिए चल रहा लंगर
बस्ती में बड़ी संख्या में बेघर और भिखारी रहते हैं। बाहर से आने वाले जायरीन इन्हें दान देने के अलावा खाना भी खिलाते हैं। लॉकडाउन के बाद से इन लोगों के खाने-पीने का संकट भी पैदा हो गया है। बस्ती के लोग मिलकर करीब 600 ऐसे लोगों को रोज खाना खिला रहे हैं। दोपहर और शाम को खाना बनाकर लोग इन लोगों के पास जाकर ही बांटते हैं। शेख जिलानी ने बताया कि यह सिलसिला 26 मार्च से चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed