फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चरस तस्कर बंटी-बबली: महिला दोस्त के साथ मॉडल सन्नी गिरफ्तार, जानिए दोनों कार में क्यों रखते थे ऐसा तकिया?

Mon, 18 Jul 2022 09:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 18 Jul 2022 09:05 PM IST
विज्ञापन
model Shubham Malhotra Sunny arrested with female friend both used to smuggle charas
इसी कार से करते थे तस्करी - फोटो : अमर उजाला

उभरता हुआ मॉडल अपनी महिला दोस्त के साथ चरस(मलाना क्रीम) की तस्करी करने में लगा हुआ था। दोनों दिल्ली विश्वविद्यालय समेत उत्तरी दिल्ली में चरस की तस्करी करते थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उभरते मॉडल शुभम मल्होत्रा उर्फ सन्नी(25) और महिला दोस्त कीर्ति (27) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक किलो दस ग्राम चरस बरामद हुई है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। ये चरस को कार के डैश बोर्ड में छिपाकर रखते थे।

model Shubham Malhotra Sunny arrested with female friend both used to smuggle charas
इसी कार से करते थे तस्करी - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा डीसीपी रोहित मीणा के अनुसार, एसआई रोबिन त्यागी को सूचना मिली थी कि एक शख्स दिल्ली यूनिवर्सिटी सर्किल में चरस सप्लाई करने में लगा हुआ है। इसके बाद 12 जुलाई को एएसआई सचिन सिंह को पता चला कि गुप्ता कॉलोनी निवासी शुभम उर्फ सन्नी चरस सप्लाई करता है। वह दो-तीन दिन से हिमाचल प्रदेश में है और होंडा कार से सिंघू बॉर्डर होकर दिल्ली आएगा।

model Shubham Malhotra Sunny arrested with female friend both used to smuggle charas
इसी कार से करते थे तस्करी - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी की देखरेख में एसआई रोबिन त्यागी व एएसआई सचिन सिंह की टीम ने सिंघू बॉर्डर पर घेराबंदी की। सुबह करीब पौने सात बजे मुखबिर ने कार की पहचान कर ली। इशारा करने पर आरोपी ने कार नहीं रोकी और तेज बारिश में कार को दौड़ाता हुआ ले गया। आखिरकार पुलिस टीम ने ओल्ड गुप्ता कॉलोनी चौक से ओल्ड गुप्ता कॉलोनी निवासी शुभम व उसकी महिला दोस्त महिपालपुर निवासी कीर्ति को पकड़ लिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
model Shubham Malhotra Sunny arrested with female friend both used to smuggle charas
इसी कार से करते थे तस्करी - फोटो : अमर उजाला

आरोपी शुभम मॉडलिंग की दुनिया में अपनी किस्मत को अजमाने में लगा हुआ है। वह महिला दोस्त के साथ मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था। वह महिला दोस्त को इसलिए साथ रखता था ताकि पुलिस उसकी कार को रोके। कार में युवती एक ताकिया रखती थी, ताकि पुलिस को लगे कि उसने बच्चा पकड़ रखा हैं। हालांकि, इनकी चालाकी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी शुभम भी खुद भी मादक पदार्थों का सेवन करता था। 


 
विज्ञापन
model Shubham Malhotra Sunny arrested with female friend both used to smuggle charas
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश से ला कर सप्लाई करता था

आरोपी शुभम पहले अपने दोस्तों को चरस सप्लाई करता था। जब इसे लगा कि इसमें काफी मुनाफा है तो आरोपी चरस की तस्करी करने लग गया। वह हिमाचल प्रदेश में कसोल व मलाना से चरस लाता था और उसे दिल्ली विश्वविद्यालय में सप्लाई करता था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed