उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मेट्रो मैन ई. श्रीधरन को पीएम मोदी को लिखे खत को लेकर जवाब दिया है। ई. श्रीधरन ने पीएम मोदी से दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को मेट्रो में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने को लेकर नाखुशी जाहिर की थी। इसी पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनसे अपने नजरिये पर पुनर्विचार की अपील करते हुए कहा कि जरूरत होगी तो वे मिलकर उन्हें योजना की बारीकियां समझाएंगे, वहीं भारद्वाज ने कहा कि मुफ्त यात्रा की सुविधा से मेट्रो को एक रुपये का भी नुकसान नहीं होगा।
मेट्रो में मुफ्त सफर को लेकर श्रीधरन ने लिखा पीएम मोदी को खत, तो सिसोदिया ने दिया ये जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन