फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में आज चल सकती है धूलभरी आंधी, शाम तक बदलेगा मौसम का मिजाज

Sat, 15 Jun 2019 09:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 15 Jun 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
delhi ncr weather forecast cloudy dusty windy saturday says met all update
दिल्ली का मौसम - फोटो : पीटीआई

दो दिन की मामूली राहत के बाद दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने फिर से अपने तेवर कड़े कर लिए। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में शुक्रवार की भीषण गर्मी के बाद मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने के आसार कम हैं। घने बादलों के कारण गर्मी का प्रभाव कम रह सकता है।

delhi ncr weather forecast cloudy dusty windy saturday says met all update
दिल्ली की गर्मी - फोटो : पीटीआई

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवात की स्थिति बनने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार रात से मौसम करवट ले सकता है। 

delhi ncr weather forecast cloudy dusty windy saturday says met all update
summer in delhi - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक रह सकता है। रविवार शाम में आंधी चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और सोमवार को हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi ncr weather forecast cloudy dusty windy saturday says met all update
दिल्ली की गर्मी में पहरा देता जवान - फोटो : पीटीआई

गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 44 और 45 डिग्री के पार जा पहुंचा। इस कारण बीते आठ सालों में 14 जून का दिन सबसे गर्म रहा। तेज धूप और दिन भर लू के थपेड़ों ने लोगों को खूब परेशान किया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
delhi ncr weather forecast cloudy dusty windy saturday says met all update
summer in delhi - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में सबसे गर्म इलाका पालम रहा। पालम केंद्र पर सर्वाधिक तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रिज केंद्र पर 44.8, आयानगर में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भीषण गर्मी रहने की संभावना जताई थी। सुबह से ही तेज धूप ने भीषण गर्मी का अहसास करा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed