{"_id":"6ac7fbbac772b0e1d905328d","slug":"seemapuri-incident-death-toll-rises-to-five-bodies-of-two-more-women-recovered-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमापुरी हादसा: मृतकों की संख्या पांच हुई, दो और महिलाओं के शव मिले; 12 साल की लड़की की नहीं हो पाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमापुरी हादसा: मृतकों की संख्या पांच हुई, दो और महिलाओं के शव मिले; 12 साल की लड़की की नहीं हो पाई पहचान
Fri, 09 Oct 2026 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:53 AM IST
सार
बृहस्पतिवार तड़के राहत और बचाव कार्य के दौरान दो महिलाओं के शव मलबे से बरामद हुए।
विज्ञापन
सीमापुरी इमारत हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीमापुरी इलाके में बुधवार की दोपहर चार मंजिला इमारत के गिरने के मामले में मृतकों की संख्या अब पांच हो गई है। बृहस्पतिवार तड़के राहत और बचाव कार्य के दौरान दो महिलाओं के शव मलबे से बरामद हुए। मलबा हटाने के दौरान बुधवार रात को ही घटनास्थल से कुछ शवों के अवशेष बुरी तरह कुचले मिले हैं। माना जा रहा कि यह बाकी मृतकों के अवशेष हो सकते हैं। पुलिस ने इनको मलबे से निकालकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीएनए परीक्षण से ही इनकी पहचान कर पाना संभव है। एरिया का जो भी व्यक्ति अपनों की तलाश में सामने आएगा, उसके आधार पर डीएनए से पहचान के प्रयास होंगे। फिलहाल अभी चार मृतकों की ही शिनाख्त हो पाई है। इनमें मकान मालिक अनवर की बेटी नुसरत उर्फ गुड़िया (33), अनवर की बहन हाजरा बीबी (56), गर्भवती महिला गुलअफशां (22) और उसकी चार साल की बेटी जोया शामिल है। जोया का शव भी मलबे में बुरी तरह कुचला हुआ मिला है। उसके शरीर का कुछ ही हिस्सा मिल पाया था।
विज्ञापन
इसके आधार पर पुलिस जोया की भी आधिकारिक पहचान नहीं कर रही है। पुलिस जोया की पहचान के लिए गुलअफशा या उसके परिवार से मिलान कराने के लिए डीएनए परीक्षण करवाएगी। फिलहाल बृहस्पतिवार को पुलिस ने नुसरत और हाजरा बीबी के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए हैं। दूसरी ओर अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को गुलअफशां और उसकी बेटी के शव का पोस्टमार्टम होगा। वहीं दूसरी ओर 12 साल की जिस लड़की का शव बुधवार को बरामद हुआ था, उसकी भी अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार अनवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस किया है।
दूसरी ओर बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे तक राहत और बचाव का काम जारी रहा। रेस्क्यू में बृहस्पतिवार तड़के पहले नुसरत और बाद में हाजरा बीबी का शव बरामद हुआ। इससे पहले बुधवार को गुलअफशां, उसकी बेटी के अलावा 12 साल की लड़की का शव बरामद किया था। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैंं।अनवर के ससुर सलीम अहमद ने बताया कि नुसरत बुधवार दोपहर अपने घर आई हुई थी। उसके आने की बात कर सुनकर पास में ही रहने वाली उसकी बुआ हाजरा बीबी भी वहां पहुंच गईं।
जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सभी पहली मंजिल पर सलमा के साथ बैठकर बातचीत कर रही थीं। हादसे में नुसरत की मां सलमा के एक हाथ और पैर में फ्रेक्चर हुआ है। वहीं पड़ोस में रहनी गुलअफशां अनवर के मकान के पास बैठी थी। उसकी बेटी जोया गली में खेल रही थी। वह बेटी की वजह से मकान के नीचे बैठी थी। इस बीच हादसा हो गया। बता दें कि बुधवार दोपहर न्यू सीमापुरी के ई-ब्लॉक में 25 गज का मकान अचानक जमींदोज हो गया था। इसमें दबकर आठ लोग जख्मी हो गए जबकि पांच की मौत हो गई।