हरियाणा के नरवाना तहसील के कुराड़ गांव में 23 नवंबर 1936 को जन्मे दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मांगेराम गर्ग का जीवन प्रेरणादायक है। बचपन से ही सेवाभाव से ओत-प्रोत मांगेराम गर्ग जब अपने मामा के यहां समालखा गांव में रहते थे तो उन दिनों वहां के रेलवे स्टेशन पर एक या दो ही रेलगाड़ी आवागमन करती थी। ट्रेन आने से पहले ही मांगेराम अपनी मटकी में पानी भर लेते थे और यात्रियों को लोटा लेकर पानी पिलाते थे। इस पुनीत कार्य को देखकर उन्हें हर कोई बड़े आश्चर्य से देखता था।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाते थे मांगेराम गर्ग, दिल्ली में कराई थी छठ पूजा शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगेराम गर्ग के नजदीकी प्रवीण कुमार बताते हैं कि महज 14 वर्ष की उम्र में वे महाराष्ट्र के वर्धा पहुंच आचार्य विनोबा भावे के संपर्क में आ गए थे। उनके चर्चित मल निस्तारण अभियान में गर्ग का योगदान देखकर विनोबा भावे भी काफी खुश थे। चूंकि, आर्थिक स्थिति को लेकर भी उन्हें आगे बढ़ना था। इसलिए करीब 8 वर्ष बाद दिल्ली वापस आकर लाडो सराय स्थित एक दाल मिल में 80 रुपये प्रतिमाह के वेतन पर उन्होंने नौकरी शुरू की। महज 3 माह में मिल की आमदनी जब 10 गुना बढ़ी तो मिल स्वामी ने उन्हें 25 फीसदी का हिस्सेदार बना लिया। संघ के साथ मिलकर उनका सेवाभाव जारी रहा।
दिल्ली में छठ पूजा शुरू कराई
बताया जाता है कि दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के कार्यकाल में मांगेराम गर्ग के अथक प्रयासों से दिल्ली विकास समिति की स्थापना की गई, जिसके अध्यक्ष तरुण विजय को बनाया गया था। इसके बाद दिल्ली में छठ पूजा के लिए भी प्रयास किए और यमुना के घाटों का सौंदर्यीकरण हुआ।
तीर्थों का विकास-भारत का विकास
अक्सर मांगेराम गर्ग कहा करते थे तीर्थों का विकास, भारत का विकास। 90 के दशक में दिल्ली भाजपा में मांगेराम गर्ग के नेतृत्व में काम करने वाले नेताओं का कहना है कि उस वक्त अशोक सिंघल, पूर्व पीएम अटल विहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं के साथ मिलकर मांगेराम गर्ग ने एक सर्वे कराया था, जिसमें ये सामने आया कि देश में 95 फीसदी लोग हर वर्ष धार्मिक यात्रा करते हैं, जबकि 5 फीसदी लोग पर्यटन के लिए जाते हैं। इसलिए उन्होंने देश के धार्मिक स्थलों की कायाकल्प कराने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास शुरू किए थे।
हर जिले में अपनी भूमि पर कार्यालय बना रही है भाजपा
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि देशभर में जिला स्तर पर पार्टी कार्यालयों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पार्टी हाईकमान ने इसके लिए एक पांच सदस्यीय समिति भी बनाई है, जिसमें मांगेराम गर्ग के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी हैं। हर जिले में अपनी भूमि खरीदकर कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल करीब 70 फीसदी प्रोजेक्ट पर काम हो चुका है। दिल्ली के डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय के निर्माण की जिम्मेदारी भी इनके कंधों पर थी।