फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में भरा पानी

Sun, 21 Jul 2019 07:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Jul 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in delhi ncr temperature goes down
बारिश की वजह से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में रविवार को मानसून की स्थिति इस सीजन में पहली बार प्रबल हुई और इस बीच झमाझम हुई बारिश ने मौसम को खुशगवार दिया। हालांकि सुबह से दोपहर तक आसमान में बादलों का डेरा रहा, लेकिन दोपहर तीन बजे से शुरू हुई बारिश के दौरान दिन में ही अंधेरे जैसी स्थिति पैदा हो गई। झमाझम बारिश में दिल्ली वासी भी खूब झूमे और नहाए। मौसम विभाग की मानें तो तीन दिन बाद दिल्ली में और भी तेज बारिश होने संभावना बनी हुई है।



 

heavy rain in delhi ncr temperature goes down
बारिश की वजह से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में रविवार को सुबह से दोपहर तक काफी गर्मी रहने से लोग बेहाल रहे, लेकिन तीन बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम के रुख को बदल दिया। बारिश आने के बाद मौसम में ठंडक आ गई और मौसम सुहाना हो गया। हालांकि रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं उमस का स्तर 55 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। 

 
heavy rain in delhi ncr temperature goes down
बारिश की वजह से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को इस सीजन की अब तक की सबसे तेज बारिश हुई, जिस कारण दिल्ली में बारिश का आंकड़ा 49.2 मिमी दर्ज हुआ। यह बारिश पूरी दिल्ली में हुई जिससे शाम के समय मौसम और भी खुशगवार हो गया और लोगों ने घरों से बाहर निकलकर इस मौके का लुत्फ उठाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain in delhi ncr temperature goes down
बारिश की वजह से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आयानगर में सबसे अधिक 106 मिमी, लोधी रोड पर सबसे अधिक 48.5 मिली, रिज में 20.4 मिमी, पालम मानक केन्द्र पर 8 मिमी, नजफगढ़ और स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 2-2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

 
विज्ञापन
heavy rain in delhi ncr temperature goes down
बारिश की वजह से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 और 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसके साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार को मौसम का येलो अलर्ट जारी रहेगा और इस बीच गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed