एक शख्स ने कारोबारी से अपना काम निकालने के लिए उसकी अश्लील वीडियो बनाने का प्लान बनाकर युवती को उसके पास भेजा था लेकिन उसकी चाल उलटी पड़ गई और फिर युवती के साथ जो हुआ वह किसी से छिपा नहीं है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती से गैंगरेप के मामले में एक नया मोड़ आ गया। पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के गांव दतावली निवासी रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र को इस पूरे मामले में साजिशकर्ता मानते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र ने युवती को सलमान के पास भेजा था और ब्लैकमेल करने के लिए उसके साथ अश्लील वीडियो बनाने को कहा था। हालांकि युवती के बयान के अनुसार ही पुलिस भी युवती के साथ रेप की घटना से इंकार नहीं कर रही है।
3 of 6
yamuna expressway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
14 अप्रैल को एक्सप्रेसवे पर एक युवती के साथ कार में गैंगरेप की घटना हुई थी। कोतवाली पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी दादरी के सलमान और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने इस पूरे मामले की गहनता के साथ पड़ताल की तो कहानी कुछ और ही निकली। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट कारोबारी को उठाकर पूछताछ की तो हकीकत से पर्दा हट गया।
पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पूरे प्रकरण का साजिशकर्ता ग्रेटर नोएडा के गांव दतावली निवासी सुरेंद्र गुर्जर हैं। 2015 में सुरेंद्र ने स्क्रैप कारोबारी सलमान को 10 लाख रुपये दिए थे। कई बार मांगने पर नहीं मिले तो सलमान ने पांच-पांच लाख के चेक दे दिए लेकिन बाद में इनका पेमेंट स्टॉप करा दिया। 10 लाख न मिलने पर सुरेंद्र ने सलमान को ब्लैकमेल करने की साजिश रच डाली।
5 of 6
yamuna expressway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
जिसमें बागपत के एक गांव की इस युवती को शामिल किया गया। इसके बाद कारोबारी सुरेंद्र ने युवती को सलमान के पास भेजा। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान को ब्लैकमेल करने के लिए उसके अश्लील वीडियो बनाने की प्लानिंग थी। बताया जा रहा है कि ऐसा करने के लिए युवती और उसके परिवार वालों को धमकी भी दी गई थी। उधर, इस मामले में युवती ने सलमान और साजिद के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा लिखाया है।