मोबाइल ऐप ‘टिक टॉक’ पर वीडियो बनाने के घटनाक्रम के दौरान गोली लगने से सलमान (19) की हुई मौत के मामले में नया खुलासा सामने आया है। खुलासा खुद आरोपियों द्वारा किया गया है लेकिन बातें कुछ ऐसी हैं जो पुलिस मानने को तैयार नहीं है। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए क्या है पूरा मामला...
2 of 6
टिक टॉक मामले में मृतक
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद चार थानों की पुलिस इलाके को लेकर आपस में लड़ती रहीं। करीब एक घंटे बाद सड़क पर पड़े खून के धब्बों से ये तय हुआ कि घटना नई दिल्ली जिले के बाराखंभा थाना इलाके की है। इसके बाद बाराखंभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की। इसके चलते आरोपियों को भगाने व सुबूत मिटाने का पूरा समय मिल गया।
3 of 6
टिक टॉक मामले में इस्तेमाल गन
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रणजीत सिंह फ्लाईओवर के पास हुई थी। सोहेल व आमिर ने सलमान को कार की ड्राइविंग सीट से उतारा और साइड वाली सीट पर बैठाया। इस दौरान सलमान का काफी खून सड़क पर गिर गया था। गोली लगने के बाद आरोपी सलमान को दरियागंज ले गए। यहां सोहेल ने इसकी जानकारी अपने पिता व जानकार हाजी इमरान को दी। ये लोग सलमान को एलएनजेपी अस्पताल ले गए, यहां से पुलिस को सूचना दी गई।
4 of 6
टिक टॉक मामले का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पहले सूचना तिलक मार्ग थाना, फिर आईपी एस्टेट, दरियागंज व इसके बाद बाराखंभा थाना पुलिस को दी। चारों थानों के एसएचओ मौके पर पहुंच गए थे। यहां पर ये देखा जाने लगा कि सड़क पर खून कहां पड़ा हुआ है, ताकि इलाका तय किया जा सके। सड़क पर पड़े खून को देखने में करीब एक घंटा लग गया। खून के धब्बों से तय हुआ कि इलाका बाराखंभा थाना पुलिस का है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू हुई।
5 of 6
टिक टॉक मामले का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बाराखंभा थाना पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी सोहेल व आमिर को एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में ये बात सामने आई है कि ‘टिक टॉक’ ऐप पर वीडियो बनाने के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से सलमान की मौत हुई।