मंगलवार शाम को मालवीय नगर के रबर गोदाम में लगी आग देर रात को और भड़क गई। रात भर कोशिश के बाद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बुधवार सुबह आग को बुझाने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को एयर फोर्स से मदद मांगनी पड़ी। एयरफोर्स ने पालम एयरपोर्ट से तुरंत तीन एमआई-17 हेलिकॉप्टरों को भेजा, जिनकी मदद से आग पर काबू पाने में मदद मिली। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
2 of 12
fire in malviya nagar
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने में वह पूरी तरह सक्षम थे। रबर गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ अधिक मात्रा में होने के कारण आग पर देर से काबू पाया जा सका। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मालवीय नगर में करीब तीन हजार वर्गमीटर में फैले रबर के गोदाम में भारी मात्रा में माल रखा हुआ था। आग पर काबू पाने का काम चल ही रहा था। इसी दौरान शाम के समय चली तेज हवा ने आग को और भड़का दिया।
3 of 12
fire in malviya nagar
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हालात को देखते ही जल्द आग पर काबू पाने के लिए वायु सेना से मदद मांगी। सुबह करीब 7.00 बजे पालम एयरपोर्ट से वायु सेना के एमआई-17 तीन हेलिकॉप्टरों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। वॉटर बास्केट में एक बार करीब पांच हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। वायु सेना के हेलिकॉप्टरों ने पानी के अलावा कुछ केमिकल भी घटना स्थल पर डाला, जिसके बाद आग काबू पाया जा सका।
4 of 12
fire in malviya nagar
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम 4.57 बजे लगी आग को बुधवार सुबह करीब 9.00 बजे काबू पाया जा सका। अधिकारियों की मानें तो दमकल की करीब 91 गाड़ियां और 200 से अधिक दमकलकर्मी के प्रयास से आग को बुझाया जा सका। सुबह के समय काफी हद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस, दमकल, डीडीएमए के अलावा अन्य बचाव दल मौके पर तैनात रहे। आग के कारण पूरे इलाके में धुआं फैल गया। बुधवार शाम तक दमकलकर्मी मौके पर कूलिंग का काम कर रहे थे।
5 of 12
fire in malviya nagar
- फोटो : अमर उजाला
आग मामले में गोदाम मालिक गिरफ्तार मालवीय नगर थाना पुलिस ने गोदाम मालिक संजय सैनी के खिलाफ मामला दर्जकर बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि तीन हजार वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध रूप से गोदाम बना हुआ है और उसका लाइसेंस नहीं है। ये गोदाम करीब पांच-छह वर्षों से बना हुआ है।