फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुहैब इलियासीः जिससे मोहब्बत उसी की हत्या के आरोप में जेल, दोषी साबित होने से लेकर बरी होने तक

Fri, 05 Oct 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Oct 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
love story of suhaib ilyasi and her wife anju full story how he became accused and how acquitted
suhaib ilyasi - फोटो : instagram

दो दशक पहले टीवी पर अपने नए अंदाज के साथ क्राइम बेस्ड शो इंडियाज मोस्ट वांटेड लेकर आने वाला तेजतर्रार युवा देखते-देखते देशभर में लोकप्रिय हो गया। निजी जिंदगी में भी इस युवा ने परंपराओं से हटकर अपने प्यार को पाने के लिए घरवालों की मर्जी के खिलाफ एक हिंदू लड़की से ब्याह रचाया।

love story of suhaib ilyasi and her wife anju full story how he became accused and how acquitted
Suhaib Ilyasi

लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उस पर आरोप लगा कि इसी प्रेमिका की उसने बेहद निर्ममता से हत्या कर दी। उस पर आरोप लगा कि उसने इस हत्या को लेकर कहानी रची जिसने दुनिया को चौंका दिया। असल में सुहैब इलियासी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है जबकि कोर्ट ने सुहैब को अपनी पत्नी अंजू की हत्या का दोषी करार दिया था। हालांकि आज(5 अक्तूबर) को दिल्ली हाईकोर्ट ने उसे पत्नी की हत्या के इलजाम से बरी कर दिया है। पढ़ें क्या है पूरी कहानी...

love story of suhaib ilyasi and her wife anju full story how he became accused and how acquitted
suhaib ilyasi - फोटो : instagram

सुहैब ने दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पढ़ने वाली अंजू से घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी क्योंकि दोनों का धर्म अलग था। सुहैब इलियासी और अंजू की मुलाकात 1989 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई थी। ये दोनों ही यहां मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर रहे थे। अंजू के पिता जामिया में मेटलर्जी विभाग के अध्यक्ष थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
love story of suhaib ilyasi and her wife anju full story how he became accused and how acquitted
suhaib ilyasi - फोटो : instagram

दोनों के बीच प्रेम तो पनपने लगा लेकिन दोनों ही घरवाले इस प्रेम और शादी के खिलाफ थे। घरवालों की मर्जी के खिलाफ दोनों ने शादी करने का फैसला किया और लंदन चले गए। लंदन में 1993 में दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कर ली। अंजू और सुहैब अक्टूबर 1994 तक लंदन में ही रहे। जब दोनों भारत वापस आए तो अंजू ने सुहैब के साथ रहने से इनकार कर दिया और वापस लंदन अपने भाई के पास जाकर रहने लगी।

विज्ञापन
love story of suhaib ilyasi and her wife anju full story how he became accused and how acquitted
suhaib ilyasi

सूत्रों की मानें तो अंजू सुहैब से तलाक लेना चाहती थी लेकिन सुहैब ने इसका विरोध किया। आखिर दोनों में सुलह हो गई और 1994 में ही सुहैब लंदन गए और दोनों वापस भारत आ गए। 1995 में अंजू ने एक बेटी का जन्म दिया। इसी दौरान सुहैब ने इंडियाज मोस्ट वांटेड की शुरुआत की जो 1998 में ऑन एयर हुआ। इसी दौरान दोनों में फिर से मतभेद बढ़ गए और अंजू कनाडा स्थित अपनी बहन के पास रहने चली गईं। हालांकि सुहैब फिर से अपनी पत्नी को मनाने कनाडा गए और अंजू 1999 में वापस दिल्ली आ गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed