PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे
ओल्ड गुड़गांव स्थित गुरुद्वारा रोड पर शुक्रवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने बैंक लूटने का प्रयास किया। ऐनवक्त पर महिला कैशियर ने सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचा दिया, जिसके बाद अतिरिक्त शाखा प्रबंधक ने बदमाशों का मुकाबला किया। (सभी तस्वीरें: ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव)
PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे
करीब 15 मिनट चली वारदात के बाद बदमाश हथियार छोड़कर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे
घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। गुरुद्वारा रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में वित्त वर्ष समाप्ति को लेकर काम चल रहा था।
PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे
हथियारबंद दो बदमाश बैंक में घुसे। कुछ देर रुकने के बाद दोनों महिला कैशियर पूजा के पास पहुंचे और उनकी गर्दन पर पिस्तौल लगाते हुए नगदी देने को कहा।
PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे
यह देख बगल में काम कर रही सहकर्मी श्वेता ने शोर मचा दिया।