{"_id":"6b018c8857bd187b4406d857","slug":"defamation-case-against-pinaki-mishra-dismissed-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164219-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पिनाकी मिश्रा के खिलाफ मानहानि का मामला खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पिनाकी मिश्रा के खिलाफ मानहानि का मामला खारिज
विज्ञापन
-हाई कोर्ट ने कहा- वकील की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का कोई सबूत नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता पिनाकी मिश्रा के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला खारिज कर दिया है। उन पर एक वकील को धोखेबाज कहने का आरोप था। कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे साबित हो कि इस बयान से दूसरे लोगों की नजर में वकील की प्रतिष्ठा कम हुई। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की अदालत ने अपने फैसले में निचली अदालत के 20 अप्रैल 2019 के समन आदेश को भी रद्द कर दिया। मामला 27 अगस्त 2018 को एक अखबार में छपी खबर से जुड़ा था। इसमें वकील की ओर से दिल्ली बार काउंसिल में पिनाकी मिश्रा के खिलाफ की गई शिकायत का जिक्र था। वकील ने पिनाकी मिश्रा पर हितों के टकराव के बावजूद ई-कचरे से जुड़े मामले में बिजली कंपनियों की ओर से एनजीटी में पेश होने का आरोप लगाया था। इसके बाद वकील ने मिश्रा के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।