फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Elections 2019: मनोज तिवारी से आज मिलेंगी सपना चौधरी, हो सकता है बड़ा एलान

Sat, 30 Mar 2019 11:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 30 Mar 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 sapna choudhary to meet manoj tiwari today may announce joining of bjp
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा सूत्रों के अनुसार शनिवार को हरियाणा की सपना चौधरी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात करेंगी। कहा जा रहा है कि इस दौरान सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर फैसला होने के साथ ही बड़ा एलान भी हो सकता है।

Lok Sabha Election 2019 sapna choudhary to meet manoj tiwari today may announce joining of bjp
sapna choudhary

हालांकि इससे पहले कांग्रेस में शामिल होने और फिर उससे इंकार करने के बाद सपना चौधरी को लेकर उनके समर्थक भी असमंजस में हैं। जानकारों की मानें तो ये एक राजनीतिक गतिविधि भी हो सकती है। सांसद मनोज तिवारी और सपना चौधरी दोनों ही सार्वजनिक तौर पर संपर्क में रहने की पुष्टि कर चुके हैं। ऐसे में सपना चौधरी के अब भाजपा में शामिल होने के कयास और भी ज्यादा तेज हो गए हैं।

Lok Sabha Election 2019 sapna choudhary to meet manoj tiwari today may announce joining of bjp
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

31 मार्च को दिल्ली से देश भर को संबोधित करेंगे पीएम
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के तहत बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। 31 मार्च को दिल्ली सहित देश भर में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिये देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 sapna choudhary to meet manoj tiwari today may announce joining of bjp
मंच पर पहुंचे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी रैली में मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए - फोटो : amar ujala

इस दौरान दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी के उच्च नेताओं को कमान सौंपी गई है। शाम 5 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा की ओर से हर तबके के लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। मनोज तिवारी की मानें तो इस कार्यक्रम में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों की सहभागिता होगी। इसमें किसानों से लेकर डॉक्टर, वकील तक शामिल होंगे।  उन्होंने ये भी बताया कि देश भर में करीब 500 जगहों पर पीएम मोदी को एकसाथ सुना जा सकेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मनोज तिवारी ने तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगने लगा है कि बिना प्रमाण के किसी को कुछ भी कह सकते हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 sapna choudhary to meet manoj tiwari today may announce joining of bjp
पीएम मोदी ने जम्मू में रैली को किया संबोधित - फोटो : संजय गुप्ता

दिल्ली में इन इलाकों में होंगे शीर्ष नेता
31 मार्च को जहां तालकटोरा स्टेडियम में पीएम मोदी के अलावा मनोज तिवारी और रामलाल कार्यक्रम में मौजूद होंगे। वहीं चांदनी चौक में अमित शाह, डॉ. हर्षवर्धन और सिद्घार्थन, पूर्वी दिल्ली में राजनाथ सिंह, महेश गिरी, पश्चिमी दिल्ली में सुषमा स्वराज, प्रवेश वर्मा, उत्तर पूर्व में अजय महावर, कैलाश जैन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। जबकि उत्तर पश्चिम और दक्षिण दिल्ली से डॉ. उदितराज व रमेश बिधूड़ी कमान संभालेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed