फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नींद व तेज रफ्तार बन रही हादसों की वजह, ट्रॉले से दोगुनी थी डबल डेकर बस की गति

Sat, 30 Mar 2019 02:26 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Mar 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
Accident on yamuna expressway 1.39 lakh vehicles have broken speed limit in three months
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत - फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर नींद व तेज रफ्तार ने आठ लोगों की जान ले ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि डबल डेकर बस की गति ट्रॉले की गति से दोगुनी थी। एक्सप्रेसवे पर बीते तीन माह में 1.39 लाख वाहन गति सीमा का उल्लंघन कर चुके हैं। टोल प्रबंधन कंपनी के हवाले से यीडा के अधिकारियों ने बताया कि ट्रॉला मथुरा टोल प्लाजा से रात 1:44 बजे चला था और जेवर टोल प्लाजा पर तड़के 4:13 बजे पहुंचा यानी करीब 2 घंटे 29 मिनट में उसने मथुरा से जेवर टोल प्लाजा तक का सफर तय किया। 
Accident on yamuna expressway 1.39 lakh vehicles have broken speed limit in three months
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत - फोटो : अमर उजाला
वहीं, डबल डेकर बस सुबह 3:50 बजे मथुरा टोल प्लाजा से चली और जेवर टोल प्लाजा पर 4:49 बजे पहुंच गई यानी एक घंटे का समय भी नहीं लगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि डबल डेकर बस की गति सीमा अधिक थी। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। बस ने ट्रॉले को पीछे से टक्कर मार दी। 
Accident on yamuna expressway 1.39 lakh vehicles have broken speed limit in three months
फाइल फोटो
यीडा के अधिकारी बता रहे हैं कि यमुना एक्सप्रेसवे पर अधिकतर हादसे के पीछे सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार व नींद ही सामने आ रही है। तड़के होने वाले हादसे सबसे भयावह होते हैं। रात भर सफर करने के बाद वाहन चालकों को नींद आ जाती है। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जनवरी से मार्च तक कुल 1,39,303 वाहनों ने गति सीमा का उल्लंघन किया यानी 46,434 वाहन हर माह गति सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Accident on yamuna expressway 1.39 lakh vehicles have broken speed limit in three months
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत - फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
इन तीन माह में चालान सिर्फ 5746 वाहनों का कटा है। बहुत से वाहन चालकों ने चालान जमा भी नहीं किए हैं। उनको ट्रैस करना परिवहन विभाग के लिए भी मुश्किल हो रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों के लिए 60 व हल्के वाहनों के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सीमा तय है। 
 
विज्ञापन
Accident on yamuna expressway 1.39 lakh vehicles have broken speed limit in three months
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत - फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
यीडा ने जांच के लिए बनाई समिति 
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को निजी डबल डेकर बस व ट्रॉले के बीच हुए हादसे की जांच के लिए यीडा ने दो सदस्यीय कमेटी बना दी है। यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एसीईओ शैलेंद्र भाटिया और महाप्रबंधक केके सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति से सोमवार को रिपोर्ट देने को कहा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed