फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजीव गांधी ने पहली नजर में ही दे दिया था सोनिया को दिल, बेहद रोमांटिक है इनकी लव स्टोरी

Sun, 19 Aug 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
lesser known facts about love story of rajiv gandhi and sonia gandhi in photos
sonia rajiv gandhi

20 अगस्त को देश के 6ठें प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती है। मां की हत्या के बाद हालात ऐसे बने कि उन्हें प्रधानमंत्री की गद्दी संभालनी पड़ी। इस तरह राजीव देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए। देश में कंप्यूटर की क्रांति लाने वाले राजीव की लव लाइफ भी काफी चर्चित और दिलचस्प रही है। आइए राजीव गांधी के जन्मदिन पर उनके जीवन के इसी पहलू के बारे में जानते हैं कि कैसे उन्हें विदेशी महिला सोनिया गांधी से प्यार हुआ और फिर कैसे दोनों की शादी हो गई...

lesser known facts about love story of rajiv gandhi and sonia gandhi in photos
sonia rajiv gandhi

राजीव और सोनिया के प्रेम की शुरुआत कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के एक ग्रीक रेस्टोरेंट से हुई थी। यहीं पर राजीव ने पहली बार सोनिया को देखा था। राजीव के लिए ये पहली नजर का प्यार था। वह सोनिया को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे। यहीं नहीं सोनिया के करीब आने के लिए उन्होंने रेस्टोरेंट मालिक से ये भी रिक्वेस्ट कर दी कि वो राजीव को सोनिया के पास वाली सीट दे दे।

lesser known facts about love story of rajiv gandhi and sonia gandhi in photos
sonia rajiv gandhi

इस वाकये को बताते हुए रेस्टोरेंट के मालिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब राजीव ने उससे सोनिया के पास वाली सीट मांगी थी तो मालिक ने उन्हें कह दिया था कि अगर आप चाहते हैं कि ऐसा हो तो आपको दोगुना भुगतान करना होगा। इस पर वह तुरंत तैयार हो गए थे। रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि उसी समय उसे ऐसा प्यार देखने को मिला जैसा सिर्फ किताबों में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lesser known facts about love story of rajiv gandhi and sonia gandhi in photos
sonia rajiv gandhi

राजीव ने उसी दिन रेस्टोरेंट में ही एक पेपर नैपकिन पर सोनिया के लिए एक कविता लिखी और वहां की सबसे महंगी वाइन की बॉटल के साथ सोनिया को भेज दी। सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में राजीव ने कहा भी था कि, 'सोनिया को पहली बार देखकर ही मैं समझ गया था कि यही वो लड़की है जो मेरे लिए बनी है। वो बहुत स्ट्रेट फॉरवर्ड और आउटस्पोकन है। वह कभी कुछ नहीं छुपाती। वो काफी मिलनसार हैं।'

विज्ञापन
lesser known facts about love story of rajiv gandhi and sonia gandhi in photos
sonia rajiv gandhi

सोनिया गांधी इटली की रहने वाली हैं और उनका नाम एडविग एंटोनिया अलबिना मायनो था। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के लुसियाना में हुआ था। राजीव से उनकी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की ये मुलाकात धीरे-धीरे बढ़ने लगी। दोनों के बीच मुलाकात तीन साल तक चली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed